Badkhal (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर वोटिंग हुई थी। फरीदाबाद जिले की बड़खल सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चकी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बीजेपी के धनेश अदलखा 79386 वोट पाकर विजयी हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के विजय प्रताप सिंह को 6189 मतों से हरा दिया। विजय प्रताप सिंह को 73197 वोट मिले।

बड़खल विधानसभा 2009 में परिसीमन होने के बाद अस्तित्व में आई थी। उससे पहले यह सीट मेवला महाराजपुर विधानसभा सीट का हिस्सा हुआ करती थी। अस्तित्व में आने के बाद से बड़खल विधानसभा सीट पर यह चौथा चुनाव है। पिछले चुनाव में यहां से सीमा त्रिखा जीती थीं। वह नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री भी थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

Hisar Vidhan Sabha Election Result 2024: हिसार से कांग्रेस के रामनिवास राड़ा आगे, निर्दलीय सावित्री जिंदल से कड़ी टक्कर

बड़खल विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम

2019 के विधानसभा चुनाव में बड़खल सीट से बीजेपी की सीमा त्रिखा ने जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव 2019 में उन्हें 58,550 (43.26%) वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के विजय प्रताप सिंह रहे थे, जिन्हें 56,005 (41.38%) वोट हासिल हुए थे। आप के धरमबीर भड़ाना को 9481 वोटों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। बड़खल सीट पर 2274 लोगों ने NOTA का भी बटन दबाया था।

Haryana Assembly Election 2024: क्या फरीदाबाद में जीत की हैट्रिक लगा पाएगी बीजेपी, जानिए सीट का राजनीतिक समीकरण

पार्टी उम्मीदवार वोट
बीजेपीसीमा त्रिखा 58,550
कांग्रेस विजय प्रताप सिंह56,005
आप धरमबीर भड़ाना9481

विधानसभा चुनाव 2014 के परिणाम

वहीं, 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सीमा त्रिखा ने 70,218 मतों के साथ जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह रहे थे, जिन्हें 33,609 वोट हासिल हुए थे। बीएसपी के धरमबीर भड़ाना को 16,949 वोटों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

2009 में जीते थे महेंद्र प्रताप सिंह

2009 के विधानसभा चुनाव में महेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीते थे। तब उन्होंने सीमा त्रिखा को 13 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।