जैसलमेर में सेना के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक मेजर की मौत हो गई। सेना प्रवक्ता मनीष ओझा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेजर ध्रुव यादव की पोकरण फायरिंग रेंज में कल रात प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिये गये हैं।

पोखरण फायरिंग रेंज बीते दिन हादसे में भारतीय सेना के मेजर ध्रुव यादव शहीद हो गए। बताया जाता है कि टैंक फायरिंग के दौरान दुर्घटनावश एक गोला फटने से मौके पर ही मेजर की मौत हो गई। इस हादसे की कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में कुछ जवानों को भी चोटें आई हैं। गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी पोखरण फायरिंग रेंज में सेना की विभिन्न यूनिट्स का युद्धाभ्यास सामान्य तौर पर हमेशा ही चलता रहता है।

इन दिनों फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की 75 आर्मड का युद्धाभ्यास चल रहा है। बताया जाता है कि युद्धाभ्यास के दौरान टैंक से निकला गोला अपने लक्ष्य तक पहुंचने की बाजय वहीं फट गया।

गोले की चपेट में आए मेजर ध्रुव यादव की मौके पर मौत हो गई। जोधपुर में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि सेना की तरफ से इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मेजर ध्रुव हरियाणा के रहने वाले थे और उनकी उम्र 32 साल थी।