Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) मध्य प्रदेश (MP) में प्रवेश कर चुकी है और यहां यात्रा का आज तीसरा दिन है। भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) में लगातार कई कलाकार और जानी-मानी हस्ती जुड़ रही हैं। कांग्रेस (Congress) की इस यात्रा में अब ग्रांट नाम का एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल हुआ है। अमेरिकी नागरिक का कहना है कि वह भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) में इसलिए शामिल हुए हैं क्योंकि उन्हे जोड़ने के विषय से काफी लगाव है और वह राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की इस यात्रा से काफी प्रभावित हुए है। जानकारी के मुताबिक ग्रांट तमिलनाडु की एक यूनिवर्सिटी में इतिहास में पीएचडी कर रहे हैं।
“जोड़ो” शब्द से प्यार है
अमेरिकी नागरिक ग्रांट ने बताया कि वह मध्यप्रदेश से ही इस यात्रा में शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए ग्रांट ने कहा कि जोड़ने की बात से प्यार है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत की है। हम इससे खुश हैं। वह भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं। ग्रांट ने आगे कहा कि मुझे यह यात्रा और यहां चलना पसंद है। मुझे उम्मीद है कि यह यात्रा भारत जोड़ने के अपने मकसद में कामयाब होगी।
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) हुई शामिल
कांग्रेस (Congress) पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार(24 नवंबर) को मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के बोरगांव से शुरू हुई। यह यात्रा का 78वां दिन था और यात्रा अगले 10 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपने परिवार सहित शामिल हुई हैं।
यात्रा के दौरान रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान भी नजर आए। इस दौरान सचिन पायलट (Sachin Pilot) सहित कांग्रेस (Congress) के कई अन्य नेता भी यात्रा में शामिल थे। गौरतलब है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा में कई हस्तियाँ, फिल्मी लोग और कलाकार शामिल हो रहे हैं। यात्रा का मध्यप्रदेश के बाद अगला पड़ाव राजस्थान है।