महाराष्ट्र पुलिस ने बीते शुक्रवार को भिवंंडी तालुका के भुइशेत इलाके से एक अमेरिकी नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें वसई के गोक्हीवरे इलाके के रहने वाले साईनाथ गणपति सारपे (42 वर्ष) शामिल हैं। इनके अलावा भिवंडी के भुइशेत, चिम्बीपाड़ा इलाके में रहने वाले मनोज गोविंद कोल्हा (35 वर्ष) और अमेरिकी नागरिक जेम्स वॉटसन (58 वर्ष) शामिल हैं। अमेरिकी नागरिक जेम्स वॉटसन इस समय ठाणे के हिरेनंदानी एस्टेट में रहते हैं।

बिजनेस वीजा पर भारत आया अमेरिकी नागरिक

पुलिस ने बताया कि अमेरिकी नागरिक जेम्स वॉटसन बिजनेस वीजा फर भारत आया है। वह कथित पर पर भुइशेत में एक धार्मिक आयोजन कर रहा था। इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी।

शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुआ आयोजन

अपनी शिकायत में 27 साल के रवींद्र भुर्कुट ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने मनोज गोविंद कोल्हा के घर के सामने वाले इलाके में देखा कि कुछ लोग 30-35 लोगों के समूह को ईसाई धर्म के बारे (प्रचार) में बता रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, “वे ये भी कह रहे हैं कि हिंदी धर्म अंधविश्वास पर आधारित है, वहां कोई अन्य देवता नहीं हैं, और अगर कोई ईसाई धर्म को अपनाए तो वह खुशहाली और समृद्धि पा सकता है।”

भुर्कुट ने यह भी बताया कि इन तीनों ने दावा किया कि यीशु मसीह की प्रार्थना से बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। शिकायत के अनुसार, उन्होंने यह भी पूछा कि क्या किसी नाबालिग लड़की को कोई बीमारी है और चार लड़कियों के नाम लिख लिए। जाते समय उन्होंने लड़कियों के माथे पर हाथ रखा और कहा कि उन्होंने उन्हें ठीक करने के लिए दिव्य शक्तियों का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने क्या बताया?

भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर हर्षवर्धन बर्वे ने कहा,”हमने तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 299 और 302, विदेशियों कानून (वीजा नियमों के दुरुपयोग के लिए), और महाराष्ट्र मानव बलि, अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं तथा काला जादू रोकथाम अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज किया है।”

यह भी पढ़ें: अमेरिकियों को चूना लगा दिल्ली एनसीआर में कर रहे थे ऐश, खरीदी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, अब ईडी ने किया भंडाफोड़