Allu Arjun News: हाल में रिलीज हुई ‘पुष्पा-2’ फिल्म के स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन को बीते दिन हैदराबाद पुलिस ने भगदड़ से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था लेकिन जमानत मिलने के बाद अब अल्लू अर्जुन बाहर आ गए हैं। तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें शुक्रवार शाम ही जमानत दे दी थी लेकिन फिर भी उन्हें जेल में ही रात गुजारनी पड़ी। इसको लेकर उनके वकील ने जेल अधिकारियों के रवैये की निंदा की है।

अल्लू अर्जुन को जमानत मिलने के बावजूद जेल में ही रात गुजारनी पड़ी। इसको लेकर उनके वकील अशोक रेड्डी ने कहा कि जमानत के बावजूद सही तरीके से आदेश के पालन नहीं किया गया, जिसके चलते अल्लू अर्जुन की रिहाई में इतना समय लग गया।

आज की बड़ी खबरें

पिता और ससुर के साथ जेल से निकले अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की रिहाई को लेक अधिकारियों की तरफ से जानकारी दी गई कि तेलगू सुपरस्टार जेल के पिछले वाले गेट से रिहा हुए थे। वे अपने पिता अल्लू अरविंद और ससुर कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी के साथ जेल परिसर से बाहर निकले थे। ये दोनों ही उन्हें लेने आए थे। जमानत मिलने के बाद उन्होंने पूरी रात जेल में ही बिताई थी।

किस केस में गिरफ्तार हुए थे अल्लू अर्जुन?

क्यों गिरफ्तार हुए थे अल्लू अर्जुन

बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर शो के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। महिला का 8 साल का बेटा भगदड़ में घायल हो गया था, जिसका इलाज जारी है।

इसके चलते अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था। सेशन कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेजा था। दूसरी ओर हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद तेलगू एक्टर को जमानत दे दी थी।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को लेकर इस एक्टर ने कसा तंज

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट की जज जे श्री देवी ने कहा कि अल्लू अर्जुन को भगदड़ के लिए जिम्मेदार ठहराकर उन्हें गिरफ्तार करना पूरी तरह से अन्याय है, क्योंकि फिल्म से जुड़े लोगों ने पुलिस को प्रीमियर की जानकारी दी थी। इसके बावजूद ये हादसा हुआ।

हालांकि अल्लू अर्जुन ने हादसे में मृतक महिला के परिजन को 25 लाख रुपये देने का ऐलान किया था। दूसरी ओर महिला के पति भास्कर का कहना है कि वे अपना केस वापस ले लेंगे। अल्लू अर्जुन से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।