आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान संसद के अंदर से फेसबुक पर लाइव वीडियो पोस्ट करने की वजह से विवादों में हैं। आरोप है कि उन्होंने संसद की सिक्युरिटी से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां वीडियो के जरिए लीक कर दीं। हालांकि, इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई गलती नहीं है और वे कल भी दोबारा से ऐसा ही करेंगे। मान के वीडियो में संसद परिसर में घुसने से लेकर अंदर सिक्युरिटी गार्ड्स की तैनाती और दूसरी जानकारियां सार्वजनिक हुई हैं। बीजेपी नेता आरके सिंह ने कहा कि मान को अक्ल होनी चाहिए। संसद पर पहले ही हमला हो चुका है। आरके सिंह ने कहा कि वे इस बारे में स्पीकर से शिकायत करेंगे।
वहीं, आप नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह देखने की जरूरत है कि ऐसी हरकत किसी मूर्खता की वजह से की गई है या कुछ एजेंसियों के इशारे पर ऐसा किया गया है। मान ने अपने बचाव में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कोई गलती हुई है। उन्होंने कहा, ‘क्या यह गैरकानूनी है कि एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया जाए जिसमें बताया जाए कि संसद में प्रश्नकाल में सवाल कैसे उठाया जाता है? क्या मेरी वीडियो से संसद खतरे में आ गई है? मैं कल एक वीडियो पोस्ट करूंगा। मुझे नोटिस मिलने दीजिए।’
He (Bhagwant Mann) should’ve had some sense. Already there has been an attack on Parl: RK Singh, BJP #AAPMPStunt https://t.co/XyepanVxvv
— TIMES NOW (@TimesNow) July 21, 2016
It needs to be verified if it was act of foolishness or was done under infuence of some agencies-Meenakshi Lekhi,BJP pic.twitter.com/SOtfFBWnnR
— ANI (@ANI_news) July 21, 2016
यह है वो वीडियो, जिसे मान ने फेसबुक पर लाइव किया
क्या बोले मान
#WATCH Bhagwant Mann’s SHOCKING response on his video showing Parliament’s sensitive internal security positionshttps://t.co/cJOoBtG3Ud
— ANI (@ANI_news) July 21, 2016
Kya meri video se sansad khatre mein aa gyi? AAP MP Bhagwant Mann on video uploaded by him on social media pic.twitter.com/EvF1XSF9MG
— ANI (@ANI_news) July 21, 2016
Mai kal phir ‘Live’ karunga: AAP MP Bhagwant Mann on video uploaded by him on social media pic.twitter.com/idoUD2QjGZ
— ANI (@ANI_news) July 21, 2016
I will post a video again tomorrow, let me be served a notice: Bhagwant Mann on his video on Parl security positions pic.twitter.com/RsNyERpIYL
— ANI (@ANI_news) July 21, 2016
Is it illegal,inappropriate to post a video which shows procedure of how ques are taken up in Parliament during question hour? Bhagwant Mann
— ANI (@ANI_news) July 21, 2016