ओडिशा में 27 से 29 अक्टूबर तक चक्रवात आने की संभावना है, इसलिए इससे निपटने की पूरी तरह से तैयारी जा रही हैं। सरकार, प्रशासन और उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद सभी ओबीएम, पावर बोट, पावर कटर और पोर्टेबल लाइट को अंधेरे में संचालन के लिए तैयार कर लिया गया है। एक तरफ छठ का महा पर्व आज से शुरू हो चुका है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार की राजनीति में भी सियासी हलचल तेज है। बिहार की सड़कों पर पोस्टर वॉर शुरू हो चुका है, तेजस्वी यादव को बिहार के नायक के रूप में पेश किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के सातारा में लेडी डॉक्टर की आत्महत्या का मामला भी तूल पकड़ रहा है। पीड़िता के सुसाइड नोट के बाद पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की है, विपक्ष तो इस मामले में एससाईटी जांच की मांग कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय खबरों के लिहाज से भी शनिवार का दिन अहम है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी से ही राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली मुलाकात का एजेंडा तय कर दिया है। उनका कहना है कि ताइवान और जिम लाई का मुद्दा वे प्रमुखता से उठाने वाले हैं। आज की हर बड़ी खबर जानने के लिए जनसत्ता के साथ जुड़े रहिए-

Live Updates
12:39 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी का संबोधन शुरू

पीएम मोदी बोले कि आजाद भारत के सामाजिक न्याय लाने में, गरीब और वंचितों को नए अवसरों से जोड़ने में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की भूमिका बहुत बड़ी रही है।

11:51 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मीसा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी खर्च पर चुनावी रैलियां करने बिहार आते हैं। क्या आपने उन्हें कभी बिहार के बारे में बोलते सुना है? वे केवल हमारे परिवार और मेरे पिता पर आरोप लगाते हैं।

11:50 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुकेश सहनी का तीखा सवाल

VIP के संस्थापक मुकेश सहनी ने बिहार विधान सभा चुनाव 2025 पर कहा, “… देश के सभी अल्पसंख्यकों की फिक्र कीजिए(भाजपा)। क्या भाजपा को एक मल्लाह के बेटे द्वारा सरकार बनाने से दर्द हो रहा है?

11:50 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: महागठबंधन जीती तो तीन डिप्टी सीएम?

राजद नेता चौधरी महबूब अली कैसर ने कहा, “हम लोगों ने बैठक में सुझाव दिया था कि मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे और तीन अलग-अलग वर्ग से उपमुख्यमंत्री भी होंगे। ये एक समझ बनी हुई है।

11:49 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी पहुंचे बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से भी मुलाकात की।

11:48 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बीजेपी का तेजस्वी पर वार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने INDIA गठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने पर कहा, “… जो परिवार पहले से ही जंगलराज के लिए जाना जाता हो, उसे बिहार की जनता कभी नेता नहीं मानेगी।

10:58 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ के खिलाफ केस

उत्तर प्रदेश के बागपत में बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ इस सोसाइटी के ब्रांड एंबेसडर थे।

10:53 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के परिवार से मिलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर जिले में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और बाद में बेगूसराय जिले की जनता से मिलेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:15 बजे उनके परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। दोपहर 2 बजे वह बेगूसराय में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और जनता का आशीर्वाद लेंगे।

10:50 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: महागठबंधन अल्पसंख्यकों को महत्व नहीं देता – सैयद शाहनवाज हुसैन

तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम चेहरा बनाए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “महागठबंधन अल्पसंख्यकों को महत्व नहीं देता। महागठबंधन केवल वोट बैंक के लिए मुस्लिम समुदाय का इस्तेमाल करता है। महागठबंधन ने टिकट वितरण में भी मुसलमानों की अनदेखी की और अल्पसंख्यक ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं… ‘MY’ समीकरण कहां है?…”

10:48 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: असली मुद्दों पर पीएम के चुप रहने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश का कहना है कि असली मुद्दों पर पीएम मोदी नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा, “हमने ट्रंप के बारे में सवाल पूछे। प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। हमने चीन के बारे में सवाल पूछे, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी… असली मुद्दे सामाजिक न्याय के मुद्दे, आर्थिक मुद्दे, बेरोजगारी, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार हैं।”

10:46 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 80वें संयुक्त राष्ट्र दिवस पर एंटोनियो गुटेरेस ने दिया संदेश

80वें संयुक्त राष्ट्र दिवस पर एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि ‘संयुक्त राष्ट्र एक जीवंत वादा है जो सीमाओं को पार करता है, महाद्वीपों को जोड़ता है और पीढ़ियों को प्रेरित करता है।’