देशभर में एक बार फिर से मौसम रंग बदल रहा है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां दो दिन पहले बारिश से तापमान में थोड़ी सी गिरावट आई थी। लेकिन अब फिर से गर्मी बढ़ रही है। वहीं मंगलवार को भी दिल्ली एनसीआर में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं अब फिर से टेंपरेचर बढ़ना शुरू हो गया है। दिल्ली NCR में आज आसमान बिल्कुल साफ रहने वाला है। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। वहीं न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। वहीं अगर अब बात यूपी की करें तो यहां कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ 50 से लेकर 70 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। यूपी के जिलों का तापमान 38 से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि पूर्वी यूपी में हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही राजस्थान के लोग भी गर्मी की मार झेल रहे हैं। बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में आज अधिकतम तापमान बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है, जो आगे भी जारी रहने की संभावना है।

Live Updates

पूरे देश के मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

19:59 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: राजस्थान में गर्म रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजस्थान में तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। अगले तीन-चार दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक रहेगा। बीते 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर लू तो कुछ स्थानों पर रातें गर्म दर्ज की गईं। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान चूरू में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

18:38 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने लू के लिए जारी किया रेड अलर्ट

राजस्थान में मंगलवार को भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। जैसलमेर, बाड़मेर, और बीकानेर जैसे क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

17:08 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: जानें लखनऊ का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ और गर्म रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

16:14 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

14:37 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: पंजाब में दिखा गर्मी का असर

पंजाब में गर्मी अब अपना असर दिखाने लगी है। कुछ दिनों तक सक्रिय रही पश्चिमी गड़बड़ी का प्रभाव अब खत्म हो गया है, जिसके बाद तापमान में फिर से वृद्धि शुरू हो गई है।

14:24 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: बिहार में अगले हफ्ते तक बारिश के कोई आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अब राज्य के सभी जिलों में अगले सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना कर पड़ सकता है।

14:08 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: बिहार के पटना में थमा बारिश का दौर

बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। अब राज्य में बारिश का दौर थम गया है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह ही कड़ी धूप निकली है।

13:50 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी

राजधानी भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन सहित 35 जिलों में भीषण गर्मी है। दिन का पारा 40 डिग्री के ऊपर है। सीधी में टेम्परेचर सबसे ज्यादा 44 डिग्री से ज्यादा है। रात को भी गर्म है।

13:18 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण भारत के राज्यों – केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भी 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है।

13:03 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: लद्दाख में ऑरेंज अलर्ट

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 21 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

12:52 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: यूपी में तेज हवाओं से मिली लोगों को राहत

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज काफी अस्थिर बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते कुछ दिनों में तेज़ हवाएं, आंधी और बारिश देखने को मिली है।

12:37 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले बारह घंटों में आंधी, बिजली और संभावित ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी बारिश और आंधी का असर जारी है।

12:13 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: बेंगलुरु में कल कैसा रहेगा मौसम

21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

12:08 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: बेंगलुरु में क्या रहेगा तापमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

12:01 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में धूप

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिन चली तेज आंधी और बारिश के बाद तापमान में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है।

11:54 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा यूपी के गाजियाबाद और मेरठ समेत 14 जिलों में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

11:34 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: यूपी में इन जगहों पर कैसा रहेगा मौसम

कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट सोनभद्र, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी में भी तापमान में बढ़ोतरी होगी।

11:21 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: झारखंड में बारिश के आसार

झारखंड के मौसम की बात करें, तो जमशेदपुर और रांची समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ बूंदे भी पड़ सकती है।

11:02 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: बिहार में तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी

पूर्वी और दक्षिणी बिहार के कई हिस्सों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। भागलपुर, गया और पटना जैसे जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

10:42 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

देहरादून, हरिद्वार और अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

10:31 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: हरियाणा में तापमान में बढ़ोतरी होगी

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 21 अप्रैल से 25 अप्रैल के दौरान शुष्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

10:14 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में पिछले कई दिनों से कई जिलो में मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। बारिश के बाद भी उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी और हीट वेब का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

10:01 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: रविवार को हमीरपुर जिला रहा सबसे गर्म

रविवार को प्रदेश का हमीरपुर जिला सबसे गर्म जिला रहा. जहां पर अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

09:50 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: चंडीगढ़ में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक चंडीगढ़ का मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज धूप का असर साफ देखने को मिलेगा।

09:33 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: मुंबई में साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) के मुंबई के ताज़ा मौसम अपडेट के अनुसार , सोमवार, 21 अप्रैल को मुंबई में आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है। सुबह के समय तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर दिन के समय 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। सुबह 06:19 बजे सूरज उगेगा और शाम 06:57 बजे अस्त होगा।

09:19 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: कई हिस्सों में लू की चेतावनी

इसके अलावा, मौसम विभाग ने विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में लू की चेतावनी जारी की है, साथ ही इस इलाके के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

09:07 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: आईएमडी ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने 21 अप्रैल को कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रभावित क्षेत्रों में केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार और जम्मू और कश्मीर शामिल हैं।

09:00 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा समेत अन्य उत्तरी राज्यों में तापमान बढ़ने की संभावना है। इसने आगे कहा कि आने वाले कुछ दिनों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।

08:55 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: रामबन में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे रामबन जिले में अचानक बाढ़ आ गई। विभाग ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

08:45 (IST) 21 Apr 2025
Aaj Ka Mausam: दिल्ली पर आईएमडी ने दिया बड़ा अपडेट

आईएमडी ने कहा कि राजधानी के लोगों को सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।