देशभर में मौसम का मिज़ाज बदल गया है, उत्तर भारत में बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पूर्वोत्तर में हल्की बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि मध्य भारत में बादलों की आवाजाही जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। दोपहर के समय लू जैसी स्थिति बन रही है, जिससे लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, क्योंकि 450 से अधिक उड़ानें देरी से चल रही थीं और भीड़भाड़ के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। दोपहर से स्थिति में सुधार आना शुरू हुआ। शुक्रवार शाम को राजधानी में धूल भरी आंधी और बारिश के कारण देरी हुई। फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, शुक्रवार को 439 आने वाली उड़ानें और 507 जाने वाली उड़ानें देरी से चल रही थीं। शनिवार दोपहर तक, दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाली 40% उड़ानें औसतन 44 मिनट की देरी से चल रही थीं। शुक्रवार शाम को एक्स पर जारी एक ट्रैवल एडवाइजरी में एयर इंडिया ने कहा, “भारी आंधी और तेज हवाओं के कारण खराब मौसम ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में उड़ान संचालन को प्रभावित किया है। दिल्ली से आने-जाने वाली हमारी कुछ उड़ानें देरी से चल रही हैं या उनका मार्ग बदल दिया गया है, जिससे हमारी समग्र उड़ान अनुसूची प्रभावित होने की संभावना है।”
वहीं, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज कुछ अलग ही है। केरल, तमिलनाडु और असम में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बंगाल की खाड़ी से उठ रही नमी भरी हवाओं के कारण अगले दो-तीन दिनों तक इन इलाकों में और बारिश की संभावना जताई गई है। इससे किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की भी चेतावनी दी गई है।
पूर्वी भारत में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। झारखंड और बिहार में सुबह और शाम हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं, लेकिन दोपहर में गर्मी परेशान कर रही है। कोलकाता में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे उमस बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले हफ्ते उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।
देशभर के मौसम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 48 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इससे वहां थोड़ी ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर प्रदेश के 47 जिलों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और ओले पड़ने की आशंका भी जताई गई है। बिहार में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना सहित 24 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। इधर, मध्य प्रदेश के 24 जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, आज के लिए मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां मौसम साफ बना रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सुबह 11:40 बजे तक के लिए बिहार के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। जिन इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें जोकीहाट, कोचाधामिन, पालासी, बहादुरगंज, तेढ़ागाछ, दीघलबैंक, अमौर, बैसा, किशनगंज, अररिया, पोठिया, सिकटी और ठाकुगंज शामिल हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते शुक्रवार और शनिवार को कई हिस्सों में तेज हवाओं और हल्की बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।
यूपी में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में खासी गिरावट ला दी है। शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार देर रात कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। हालांकि सुबह होते ही सूरज निकल आया, लेकिन ठंडी हवा के चलते लोगों को गर्मी ज्यादा नहीं लगी।
पूर्वी भारत के कोलकाता और भुवनेश्वर में आसमान में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में तूफान की संभावना जताई गई। दक्षिण भारत के शहरों चेन्नई और मदुरै में गर्मी का असर दिखा, जहां तापमान क्रमशः 37 और 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बेंगलुरू में मौसम कुछ हद तक राहत भरा रहा, जहां आंशिक बादल रहे और तापमान 34 डिग्री के आसपास रहा।
दिल्ली-एनसीआर में रविवार आसमान साफ़ रहेगा, और अधिकतम तापमान 37°C तक पहुँच सकता है। 16 अप्रैल से लू चलने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है
हरियाणा में पिछले तीन दिन से हो रही बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री से 6 डिग्री की गिरावट के साथ 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
बिहार में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है और कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मुजफ्फरपुर में फिलहाल तापमान 24°C है और अधिकतम तापमान 34°C तक पहुंचने की संभावना है। भागलपुर में भी पारा 23°C पर है और आज यह 35°C तक जा सकता है। वहीं दरभंगा में भी तापमान 24°C दर्ज किया गया है, जो दिन में 34°C तक पहुंच सकता है। गर्मी की इस बढ़ती तपिश के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
मध्य प्रदेश में वर्तमान में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, और आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है। कई शहरों में लू चल सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के बाद तेज लू चल सकती है। लोगों को हीटवेव से बचने के लिए खूब पानी पीना चाहिए।
दिल्ली की हवा भी राहत नहीं दे रही है। AQI ‘खराब’ श्रेणी में है, जो बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों के लिए खतरे का संकेत है। विशेषज्ञों की सलाह है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, ढीले और हल्के कपड़े पहनें और हाइड्रेट रहें। गर्मी का असर अब साफ दिखने लगा है, सतर्क रहें।
दिल्ली में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। आज सुबह का तापमान करीब 23°C रहा, जो दोपहर तक 35°C तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी, सोमवार को अधिकतम तापमान 37°C, जबकि बुधवार से शुक्रवार तक यह 42-43°C तक जा सकता है। मौसम साफ है लेकिन तेज धूप और लू जैसी स्थिति बन सकती है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार शाम तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि अगले दो से तीन दिनों में पारा कई इलाकों में 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
बिहार में भी मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आने वाले दो-तीन दिनों तक आधी पानी का दौर चलेगा। मौसम विभाग ने बिहार में तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज लाइट जारी किया है।
शनिवार रात को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं भारत के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक दिल्ली में हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि 16 अप्रैल से गर्म हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा।
मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में शनिवार को एक बार फिर जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज गर्जन, आंधी- बारिश और हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में शुक्रवार से अगले 48 घंटे के लिए मौसम दोबारा करवट लेने वाला है। तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही से दोबारा बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान ओले गिरने की भी संभावना है।
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच है और ठंडक महसूस की जा रही है, साथ ही हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। पूरे सप्ताह श्रीनगर में हल्की धूप के साथ सुहावना मौसम रहने का अनुमान है, हालांकि 16 और 18 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हल्की धूप और आंशिक बादलों के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है। वहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जम्मू में गर्मी का असर दिख रहा है, जहां तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया और मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से बारिश और ओलावृष्टि जारी है। शनिवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि होने का अनुमान जताया गया है।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर साफ दिखा। झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं ठंडक के मामले में बाराबंकी सबसे आगे रहा, जहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में अचानक तेज हवाओं, बारिश और ओले गिरने की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों के लिए यह मौसम खासतौर पर नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए प्रशासन की ओर से अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में समुद्र तल से करीब 1.5 किमी ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के चलते प्रदेश में अगले सात दिनों तक कुछ स्थानों पर तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। खास बात यह है कि 14 अप्रैल से मेघ-गर्जन की गतिविधियों में और भी इज़ाफा होने के आसार हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए मौसम से जुड़ी राहत भरी खबर है। इन दिनों दिन में तेज धूप और गर्मी जरूर परेशान कर रही है, लेकिन शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल रहा है। गरज-चमक और ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल रही है।
भारतीय मौसम विभाग ने जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि कभी भी मौसम बिगड़ सकता है। वहीं, रांची समेत कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवा चली और हल्की से सामान्य बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, किसानों को चिंता रही कि ज्यादा बारिश गेहूं की फसल को नुकसान न पहुंचा दे। लुधियाना, जालंधर और पठानकोट जैसे जिलों में सुबह-शाम बादल छाए रहे, जबकि हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी भी हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आज मौसम साफ होने की उम्मीद है।
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा, जबकि कांगड़ा, चंबा, शिमला और किन्नौर जिलों में widespread बारिश दर्ज की गई। शिमला और उसके ऊपरी इलाकों—ठियोग, कुफरी, जुब्बल कोटखाई, चौपाल और रोहड़ू में लगातार दूसरे दिन ओलावृष्टि हुई, जिससे सेब की फसलों को खासा नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के कारण सेब के फूल झड़ गए हैं, जिससे आगामी सीजन में उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी के बाद कई इलाकों में पेड़ गिरे। दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दिल्ली से सटे हरियाणा और नोएडा के कई इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।