Full Harvest Moon September 2019 Date, Timings Updates: आज की रात पूर्ण चांदनी दिखेगी। यह एक दुर्लभ संयोग है, जो करीब 20 वर्ष में पहली बार है और शुक्रवार को 13वीं बार पड़ रहा है। शरद ऋतु की शुरुआत के करीब पूर्ण चंद्रमा निकलता है। आम तौर पर उस दिन दिन और रात की लंबाई समान होती है। यह आम तौर पर सितंबर या अक्टूबर की पूर्णिमा होती है। अमेरिका में यह 14 सितंबर को 12:33 बजे अपने चरम पर पहुंच जाएगा। 13वीं शुक्रवार को पड़ने से अमेरिका समेत पश्चिम के देशों में लोगों में खौफ है। 13 का अंक अशुभ माना जाता है।

इसलिए कहा जाता है हार्वेस्ट मून: आम तौर पर, चंद्रमा सूर्यास्त के बाद औसतन 50 मिनट उगता है लेकिन शरद ऋतु में सूर्यास्त के तुरंत बाद हार्वेस्ट चंद्रमा आता है। यह शाम को जल्दी दिखता है। पहले इस दिन किसान गर्मियों में उगाई जाने वाली फसलों की कटाई शुरू करते थे। इसलिए इसका नाम हार्वेस्ट चंद्रमा या हार्वेस्ट मून पड़ गया।  फुल हार्वेस्‍ट मून के बारे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोबारा इसके दीदार का 13 अगस्‍त 2049 को  दुर्लभ संयोग बनेगा।

ऐसी मान्यता है कि पुराने समय में ऐसे पूर्ण चंद्र को फसलों की कटाई के लिए लाभदायक माना जाता था। इसलिए इसे फूल हार्वेस्‍ट मून नाम दिया गया।

Live Blog

04:03 (IST)14 Sep 2019
शरत चंद्रमा भी कहते हैं

सितंबर महीने  में दिखाई देने वाले इस  रेयर हार्वेस्ट मून को शरत चंद्रमा भी कहते हैं।

02:44 (IST)14 Sep 2019
सेहत पर पड़ता है असर

ऐसा माना जाता है कि पूर्ण‍िमा के दिन चांद का गुरुत्‍वाकर्षण बढ़ जाता है। इसका व्‍यक्ति के मूड पर भी असर पड़ता है। 

01:32 (IST)14 Sep 2019
कॉर्न मून के नाम से भी है मशहूर

फुल हार्वेस्‍ट मून को कॉर्न मून के नाम से भी जाना जाता है, क्‍योंकि  इस समय में  किसान अपने मक्‍के की फसल की कटाई करते हैं।

00:37 (IST)14 Sep 2019
आज रात दिखने वाला चांद रहेगा कम चमकीला

आज रात दिखने वाला चांद अन्य पूर्णिमा पर दिखने वाले चांद की अपेक्षा थोड़ा कम चमकीला रहेगा और थोड़ा छोटा भी दिखेगा।

23:40 (IST)13 Sep 2019
फसलों की कटाई के लिए माना जाता था शुभ

ऐसी मान्यता है कि पुराने समय में ऐसे पूर्ण चंद्र को फसलों की कटाई के लिए लाभदायक माना जाता था। इसलिए इसे फूल हार्वेस्‍ट मून नाम दिया गया। 

23:01 (IST)13 Sep 2019
साल 2006 में दिखाई दिखा दिया फुल मून

जनवरी 2006 में शुक्रवार को पिछली बार फुल मून दिखाई दिया था। 

22:35 (IST)13 Sep 2019
अगस्त 2049 में बनेगा अगला संयोग

फुल हार्वेस्‍ट मून के बारे में अनुमान लगाया जा रहा  है कि दोबारा 13 अगस्‍त 2049 को यह दुर्लभ संयोग बनेगा।

22:08 (IST)13 Sep 2019
20 साल में एक बार दिखता है ऐसा चांद

वैज्ञानिकों के मुताबिक, हार्वेस्ट मून 20 साल में एक बाद नजर आता है। इससे पहले यह 13 अक्टूबर 2000 को दिखा था। उस दिन शुक्रवार व पूर्णमासी दोनों थे। वहीं, अब यह 13 अगस्त, 2049 को दिखाई देगा।

22:06 (IST)13 Sep 2019
800 या 900 मिलियन डॉलर का व्यापार रुकेगा

लोगों में तरह-तरह के खौफ की वजह से अनुमान है कि इस दिन 800 या 900 मिलियन डॉलर का व्यापार रुक जाता है। जो काफी नुकसानदायक है।

22:05 (IST)13 Sep 2019
हार्वेस्ट मून से डरते हैं पश्चिमी देश

उत्तरी कैरोलिना के एशविले में तनाव प्रबंधन केंद्र और फोबिया संस्थान के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में अनुमानित 17 से 21 मिलियन लोग इस दिन डरते हैं। वे इसे इतिहास में सबसे अधिक डरावना दिन और तारीख मानते हैं। कुछ लोग व्यापार करने, फ्लाइट पकड़ने या यहां तक ​​कि बिस्तर से बाहर निकलने से भी बचते हैं।