केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को तमिलनाडु में बीजेपी संगठनात्मक बैठकें करने वाले हैं। पार्टी विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी राजनीतिक पहुंच को तेज करने के लिए काम कर रही है। पार्टी सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि शाह कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें राज्य संगठन के प्रमुख नेता शामिल होंगे और फिर मंडल, जिलों और राज्य के पदाधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि अपने राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले वह मदुरै के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

चिराग पासवान ने बिहार चुनाव अभियान की शुरुआत की

लोजपा (रालोद) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने और केंद्र की राजनीति से दूर रहने की अपनी मंशा की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी रविवार को भोजपुर जिले के आरा में एक रैली के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है। लिज मैथ्यू की रिपोर्ट के अनुसार , हाल के हफ्तों में पासवान ने सार्वजनिक रूप से बिहार लौटने की इच्छा जताई है, जिसे राज्य की राजनीति में किंगमेकर या किंग नहीं तो किंग की भूमिका निभाने के तौर पर देखा जा रहा है और यह संदेश भाजपा नेतृत्व तक भी पहुंचा है।

Live Updates
20:58 (IST) 8 Jun 2025

शर्मिष्ठा पनोली का मुद्दा उठा बीजेपी फिर हिंदू कार्ड चल रही? क्या ममता को डरना चाहिए

Sharmistha Panoli News: बीजेपी की पूरी कोशिश है कि बंगाल की धरती पर वो अपने हिंदुत्व कार्ड को सही तरीके से भुना सके। इसकी शुरुआत तो उसने काफी पहले ही कर दी थी …और पढ़ें
19:14 (IST) 8 Jun 2025

Bengaluru Stampede: ‘लाखों फैंस आ सकते हैं, बंदोबस्त करना मुश्किल होगा…’, DCP की चेतावनी के बाद भी RCB के जश्न कार्यक्रम के लिए क्यों दी गई इजाजत?

Bengaluru News: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। …और पढ़ें
19:12 (IST) 8 Jun 2025

Bengaluru Stampede: ‘लाखों फैंस आ सकते हैं, बंदोबस्त करना मुश्किल होगा…’, DCP की चेतावनी के बाद भी RCB के जश्न कार्यक्रम के लिए क्यों दी गई इजाजत?

Bengaluru News: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। …और पढ़ें
18:46 (IST) 8 Jun 2025

पहलगाम हमले में मारे गए विनय नरवाल की पत्नी का बनाया अश्लील AI वीडियो, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Vinay Narwal Wife Himanshi Video: गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहिबुल हक और उसके बेटे गुलाब जलान के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से से ‘रियल पॉइंट’ के नाम से एक यूट्यूब चैनल चला रहे हैं। …पूरी जानकारी
17:54 (IST) 8 Jun 2025

Manipur Violence: ‘मोदी आज तक मणिपुर नहीं गए…’, हिंसा की ताजा घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस

Arambai Tenggol Leader Arrest: मणिपुर के कई जिलों में एक बार फिर से हिंसा और तनाव की घटनाएं हुई हैं। इसके बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगाना पड़ा है और इंटरनेट सेवाओं को भी सस्पेंड कर दिया गया है। …यहां पढ़ें
16:59 (IST) 8 Jun 2025

दिल की 50 सर्जरी करने वाले डॉक्टर की डिग्री फर्जी, धोखाधड़ी करने में माहिर है आरोपी; कई मरीजों की जान पर बनी

Faridabad Fake Doctor: बताया जा रहा है कि यह डॉक्टर एक फिजिशियन तो है, लेकिन इसने सभी के सामने दावा किया कि वो हार्ट का डॉक्टर है और सर्जरी कर सकता है। …पूरी जानकारी
15:47 (IST) 8 Jun 2025

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज में से कौन ज्यादा अमीर? जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

Rinku Singh vs Priya Saroj Net Worth: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई में खेल और राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। …पूरी जानकारी
14:49 (IST) 8 Jun 2025

Manish Kashyap: ‘मुझे BJP छोड़ने के लिए मजबूर किया गया…’, बिहार चुनाव से पहले यू ट्यूबर मनीष कश्यप ने कहा पार्टी को अलविदा, क्या वजह बताई?

Manish Kashyap Bihar Politics: बिहार में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में मनीष कश्यप के बीजेपी छोड़कर जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी तमाम चर्चाएं चल रही हैं। …पूरी जानकारी
13:25 (IST) 8 Jun 2025

Google Trends: भारत के कदम के बाद पाकिस्तान में पानी की किल्लत? वाटर फ्लों में 15% की कमी

Google Trends: खैबर पख्तूनख्वा में तरबेला बांध पर सिंधु नदी 1,465 मीटर पर है। सिंधु पर ही पंजाब में चश्मा बांध पर भी वॉटर लेवल 644 मीटर है। मीरपुर में झेलम नदी पर मंगला बांध 1,163 मीटर पर है। पंजाब के सियालकोट के मराला में हालत काफी गंभीर है। …यहां पढ़ें
12:34 (IST) 8 Jun 2025

विधानसभा चुनावों के साथ ही बिखर रहा विपक्ष? इंडिया गठबंधन के भविष्य पर उठने लगे सवाल

India Alliance in Trouble: लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों की एकता के चलते बीजेपी पूर्ण बहुमत से पीछे रह गई थी और पीएम मोदी अपने राजनीतिक करियर में पहली बार गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। …और पढ़ें
11:47 (IST) 8 Jun 2025

‘आज मेरे पास पैसे होते तो मैं प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवाता’, सत्यपाल मलिक ने दिया हेल्थ अपडेट; बोले- हालत बहुत गंभीर

Former J&K governor Satyapal Malik: सत्यपाल मलिक ने आज अपनी हेल्थ का अपडेट देते हुए पोस्ट किया और लिखा कि हालत बहुत गंभीर है। इतना ही नहीं उन्होंने एक फोन नंबर भी जारी किया है। …अधिक जानकारी
11:26 (IST) 8 Jun 2025
“अब तो पोते-पोतियां हो गए हैं…” – संजय राउत का दावा, पहले शिंदे ने जताई थी बेचैनी

संजय राउत ने कहा, “पार्टी क्या मेरी वजह से टूटी? जो लोग डर गए, वो चले गए। मैं किसी को जाने के लिए नहीं कह रहा था, उल्टा मैं तो समझा रहा था कि रुक जाओ, वक्त बदलता है।” …पूरी जानकारी

11:03 (IST) 8 Jun 2025

‘राहुल गांधी नए मौसम वैज्ञानिक हो गए…’, केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता के ‘मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर किया पलटवार

Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अब मौसम वैज्ञानिक अब नए हो गए हैं। हार के मौसम वैज्ञानिक और वो अपनी हार का जायजा उनको मिल चुका है। जनता एनडीए के साथ है तो मैच फिक्स भी जनता के ही साथ है। जनता आज एनडीए के साथ में इसलिए है हर गांव में सड़क है बिजली है, स्वास्थ्य है और हर सेक्टर में सरकार काम कर रही है और जनता एनडीए के साथ है। …अधिक जानकारी
10:35 (IST) 8 Jun 2025

दिल्ली जल बोर्ड में इतने बड़े पैमाने पर फेरबदल क्यों? सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार 41 सीनियर अधिकारियों का तबादला

Delhi Jal Board: ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में अधीक्षण अभियंता (एसई) से लेकर अधिशासी अभियंता (एसई)(सिविल) स्तर के अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हैं। सभी अधिकारियों को 9 जून तक अपना नया कार्यभार संभालने के सख्त आदेश भी दिए गए हैं। …यहां पढ़ें
10:11 (IST) 8 Jun 2025

‘रक्षक ही लुटेरा बन गया’, सुप्रीम कोर्ट ने कैश बॉक्स लूटने के आरोप में ITBP जवान की बर्खास्तगी बरकरार रखी

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि इस तरह के कदाचार के दोषी कांस्टेबल को दंडित करना अनुशासनात्मक प्राधिकारी का कर्तव्य है। …यहां पढ़ें
09:27 (IST) 8 Jun 2025

इमरान मसूद को सीट शेयरिंग पर बोलने का हक कैसे? अखिलेश के भाई ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया ‘मजबूत’

UP Politics: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने तीखी टिप्पणी की है। …पूरी जानकारी
08:53 (IST) 8 Jun 2025

‘ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय प्रधानमंत्री कैसे ले सकते हैं’, ममता के मंत्री ने उठाए सवाल; बीजेपी बोली- पाकिस्तानी नेता की तरह बोल रहे

West Bengal News: भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि टीएमसी नेता ने प्रधानमंत्री का अपमान किया और ऑपरेशन सिंदूर को कमतर आंकने की कोशिश की। …पूरी जानकारी