7th Pay Commission: नये साल के मौके पर मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। इस तोहफे के बाद कर्मचारियों की सैलरी हर महीने 10,000 रुपए बढ़ सकती है। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दोगुना बढ़ोतरी कर सकती है। डियरेंस अलाउंस में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने 10,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

डियरेंस अलाउंस में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 720 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि यह इजाफा कई चरणों में होगा। यहां आपको बता दें कि एक साल में केंद्र सरकार 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। यह इजाफा जनवरी और जून के महीने में किया जाता है। इस साल जनवरी में महंगाई भत्ते में इजाफे की उम्मीद है।

Sarkari Naukri Job 2019 LIVE Updates: Check Here

अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाता है। अगर केंद्र सरकार इस भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है तो यह भत्ता 21 फीसदी तक पहुंच जाएगा। इधर खबर यह भी है कि केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी की मांग को भी केंद्र सरकार जल्दी ही पूरा कर सकती है। दरअसल केंद्र सरकार के कर्मचारी काफी अरसे से न्यूनमत वेतन में 8,000 रुपए की बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार इनकी मांगें मान लेती है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 26 हजार प्रति महीने बेसिक सैलरी हो जाएगी।

RRB NTPC CBT 1 Admit Card 2019 LIVE Updates: Check Here

आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन की स्थिति में मिलने वाले इन्क्रीमेंट की समय सीमा पर कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है। सरकार ने बताया है कि अगर किसी कर्मचारी को 2 जनवरी से 30 जून के बीच प्रमोशन मिला है तो उसे 1 जनवरी से इंक्रीमेंट मिलेगा। सरकार ने साफ किया है कि इंक्रीमेंट की डेट 1 जुलाई नहीं मानी जाएगी। यानि की कर्मचारियों को यह इंक्रीमेंट 6 महीने की सर्विस पूरी करने के बाद ही मिलेगा।