Indian Flag and Ashoka Chakra History: देशभर में 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। साल 1947 में देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। उसके बाद से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं और वीरों को सलामी भी देते हैं। तिरंगे झंडे को लेकर कई ऐसी रोचक बातें हैं, जिसे लोग जानना चाहते हैं।

बता दें कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और हमारी स्वतंत्रता का भी प्रतीक है। इसमें तीन रंग होते हैं- केसरिया, सफेद और हरा… जो अलग-अलग संदेश देते हैं।

तिरंगे के रंग क्या संदेश देते हैं?

तिरंगे के तीन रंग हैं। इसमें केसरिया रंग सबसे ऊपर होता है। यह रंग देश की ताकत को दिखाता है, जो वीरों के साहस का प्रतीक है। केसरिया रंग को बलिदान और देशभक्ति की भावना का भी प्रतीक माना जाता है।

सफेद रंग शांति और सच्चाई का प्रतीक माना जाता है। यह रंग अहिंसा में विश्वास रखना भी दिखता है। इसी रंग पर अशोक चक्र भी बना हुआ है, जो धर्म और निरंतर आगे बढ़ते रहने का भी प्रतीक है।

तिरंगे में सबसे नीचे हरा रंग होता है, जो देश की हरियाली और विकास का प्रतीक माना जाता है। बता दें कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, ऐसे में हरा रंग हमें इसकी अहमियत याद दिलाता है।

Independence Day Shayari 2025: ‘चलो फिर से आज वह नारा याद कर लें , शहीदों के दिल में जो…’ इस स्वतंत्रता दिवस पर भेजें शायरियां जो दिल में जगा दें वतन का प्यार

तिरंगे को कब अपनाया गया?

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा दिया गया था। इसे देश के गौरव और आजादी का प्रतीक माना गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जाता है।

अशोक चक्र का महत्त्व?

तिरंगे झंडे के बीचों-बीच सफेद रंग पर अशोक चक्र बना हुआ है। यह नीले रंग का चक्र है और इसे अशोक स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसमें 24 तिलियां होती हैं, जो साल के 24 घंटे की प्रतीक मानी जाती हैं। अशोक चक्र की हर तीली का अपना अलग महत्व होता है। अशोक चक्र 24 गुणों का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें संयम, शांति, त्याग,शील, सेवा, क्षमता, प्रेम, मैत्री, बंधुत्व आदि शामिल है। अशोक चक्र निरंतरता का प्रतीक माना जाता है। यह हमारे देश की गौरवशाली विरासत और मूल्यों को भी दर्शाता है।

तिरंगे का आकार

हमारे तिरंगे की लंबाई और चौड़ाई का आकार 3:2 के अनुपात में होता है। इसमें जो पट्टी बनी होती है, वह बराबर होती है।