सोशल मीडिया के आने के बाद से अच्छी हो या बुरी चीजें अक्सर ये दुनिया के सामने आ ही जाती है। सोशल मीडिया पर अच्छे कंटेंट को हाथोंहाथ लिया जाता है। यही नहीं सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली चीजों को पसंद आने पर अक्सर लोग प्रोत्साहित करते हुए भी नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर 70 साल की एक महिला का डांस वीडियो आजकल काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, कर्नाटक के मैंगलुरू में कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने स्कूल का रियूनियन रखा इस दौरान रियूनियन में आए लोगों ने जमकर मौज मस्ती की इस वीडियो में एक महिला जिसकी उम्र 70 साल से ज्यादा लग रही है। वह खुलकर नाचती नजर आ रही है।
वीडियो में नजर आता है कि जब गाना बजता है तो वहां मौजूद अन्य महिलाएं चियर करती नजर आ रही है जिसके बाद नीली साड़ी पहने यह महिला रेमो फर्नांडीज के मशहूर गाने या या मयाया गाने पर कथक करती नजर आ रही है। इस महिला की जिंदादिली देखकर वहां मौजूद अन्य महिलाएं नाचने लगती है।
Whatsapp forward: A school reunion in Mangalore – average age is 70 years how joyful let’s learn to be happy & positive from them #YehRishteyHainPyaarKe #YRHPK @ShaheerBirdieFC pic.twitter.com/GLE5NWvkJ1
— Vijisridhar (@Vijisridhar96) August 18, 2019
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। स्टेज पर जैसे ही गाना बदलता है और गाना बजता है दिल देके देखो , वैसे ही यह महिला वहां मौजूद अन्य महिलाओं को भी नाचने के लिए बुलाती है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस महिला की काफी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है कि इन बुजुर्ग महिलोओं को नाचते हुए देखकर काफी अच्छा लग रहा है, कितने सालों बाद यह लोग फिर से एक साथ आए होंगे।
