प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भोपाल में हैं। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात और राजस्थान में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल हुई।

दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में चल रही बीजेपी सरकार आज अपने 100 दिन के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड लोगों के बीच रखेगी। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय पूरी तरह सतर्क हैं और हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

बीते दिन उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री के बेटे पुलकित आर्य समेत 3 आरोपियों को कोटद्वार कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। दोषियों पर 50 -50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

Live Updates
20:13 (IST) 31 May 2025

कश्मीर से पंजाब तक भारत का ऑपरेशन शील्ड, तस्वीरों में देखें कैसी रही मॉक ड्रिल

Operation Shield: रविवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल की गई। ...पूरी जानकारी
19:46 (IST) 31 May 2025

'बाहरी लोग आ रहे हैं, IPL फ्रेंचाइजी जैसा हो गया है दिल्ली हाई कोर्ट…' , विदाई समारोह में ऐसा क्यों बोल गए HC के जज?

ट्रायल कोर्ट और विशेष POCSO जज के तौर पर 2019 में जस्टिस धर्मेश शर्मा ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को 2017 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का दोषी ठहराया था। ...और पढ़ें
19:19 (IST) 31 May 2025

'गुमराह कर रही सरकार', CDS के इंटरव्यू पर बोले खड़गे- एक्सपर्ट कमेटी कारगिल की तर्ज पर करे रिव्यू

Kharge Target Modi Government: सीडीएस अनिल चौहान के सिंगापुर में दिए गए एक इंटरव्यू के बाद भारत में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगा दिया है। उनकी तरफ से मांग की गई है कि स्वतंत्र विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा रिव्यू किया जाना चाहिए। ...अधिक जानकारी
17:16 (IST) 31 May 2025

'बड़े पावरफुल हैं...', CJI गवई ने मंच से की CM योगी की जमकर तारीफ

CJI Gavai Praise CM Yogi: सीजेआई गवई ने अपने संबोधन में कहा कि योगी जी तो पावरफुल हैं ही, लेकिन कहना पड़ेगा कि प्रयागराज की भूमि ही ताकतवर लोगों की है। ...और पढ़ें
15:59 (IST) 31 May 2025

Manipur News: मणिपुर में सरकार बनाने की कोशिश कर रहे BJP विधायकों को क्या कामयाबी मिलेगी?

Manipur Violence: मणिपुर में लगातार खराब हालात के बाद एन. बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। ...पूरी जानकारी
14:57 (IST) 31 May 2025

Lalu Prasad Yadav: लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में RJD प्रमुख लालू यादव को झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

Land For Jobs Scam: लैंड फॉर जॉब घोटाले का मामला तब का है जब लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि उस दौरान कई उम्मीदवारों को जमीन के बदले नौकरियां दी गई थीं। ...यहां पढ़ें
14:05 (IST) 31 May 2025

Indian Army: ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना का 15% वक्त फर्जी खबरों से लड़ने में बर्बाद हो गया…’, CDS चौहान का बड़ा बयान

India Pakistan News: भारत-पाकिस्तान के संघर्ष के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान पर गलत सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाया था। ...और पढ़ें
13:21 (IST) 31 May 2025

‘पढ़ाई हो या पराक्रम… देश को बेटियों पर अभूतपूर्व भरोसा’; 10 प्वाइंट में जानें पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर उन्हें समर्पित एक स्मारक डाक टिकट और 300 रुपये का विशेष सिक्का जारी किया। इस अवसर पर जनजातीय महिला कलाकारों को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ...अधिक जानकारी
12:53 (IST) 31 May 2025

Delhi News: कोरोना से दिल्ली में दूसरी मौत, किन राज्यों में बढ़ रहे मामले?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, भीड़भाड़ वाली जगह पर जाते समय, नाक बहने पर, गले में खराश होने पर, सिर दर्द या बुखार जैसे लक्षण होने पर मास्क जरूर पहनें। ...पूरी जानकारी
12:32 (IST) 31 May 2025

Delhi LG: खुल्लर, भल्ला या आनंद बोस, कौन बनेगा दिल्ली का एलजी?

Delhi New LG Name: मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवालों से बताया गया कि दिल्ली के एलजी के लिए तीन नामों - राजेश खुल्लर , अजय भल्ला और सीवी आनंद बोस के नाम पर विचार किया जा रहा है। ...पूरी जानकारी
12:08 (IST) 31 May 2025
हाईकोर्ट की फटकार के बाद एसआरएन अस्पताल में मेल नर्स बर्खास्त, तीन अधिकारी निलंबित

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रदेश के 42 सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की हालत पर गहरी चिंता जताई। कोर्ट ने पूछा कि इन संस्थानों की हालत सुधारने के लिए अब तक क्या प्रयास किए गए हैं। ...यहां पढ़ें

11:58 (IST) 31 May 2025
भोपाल पहुंचे नरेंद्र मोदी

भोपाल के जम्बूरी मैदान में 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे।

https://twitter.com/i/status/1928699622869864512

11:57 (IST) 31 May 2025
Ankita Bhandari Case: ‘मैं गरीब हूं लेकिन...’, अंकिता भंडारी के WhatsApp Chat बने अदालत में अहम सबूत

Pauri Garhwal Ankita Bhandari: अंकिता का शव ऋषिकेश की चीला नहर से बरामद किया गया था। वह पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर थी। ...पूरी जानकारी

10:46 (IST) 31 May 2025
प्रधानमंत्री का इंतजार कर रही महिलाएं- राज्य मंत्री कृष्णा गौर

मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा, "पूरा मध्य प्रदेश, खासकर राज्य की महिलाएं प्रधानमंत्री का इंतजार कर रही हैं। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आज का दिन ऐतिहासिक होगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री और सरकार के प्रति महिलाओं का विश्वास बढ़ा है। आज सिंदूरी साड़ी पहनकर महिलाएं हमारी सेना और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त कर रही हैं।"

https://twitter.com/i/status/1928676228480823487

10:24 (IST) 31 May 2025
हिंदू कुश से हिमालय तक खत्म हो सकता है 75% ग्लेशियर

विश्व के नेता शुक्रवार से शुरू हुए ग्लेशियरों पर पहले संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के लिए ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में एकत्रित हो रहे हैं। इसमें 50 से अधिक देश भाग ले रहे हैं, जिनमें 30 देशों के मंत्री स्तरीय या उच्च स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। ...और पढ़ें

10:08 (IST) 31 May 2025
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा

मानसून के मौसम के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जलभराव, यातायात की भीड़ और सड़क सुरक्षा के मुद्दे से निपटने के लिए रणनीति बनाई है। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस शहर की कई एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

https://twitter.com/i/status/1928657044355084736

09:25 (IST) 31 May 2025
Punjab News: पंजाब में पुलिस की मौजूदगी में युवक पर तलवारों से हमला, कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल

यह भयावह घटना बरनाला के थाना महलकलां के गांव हरदासपुरा में हुई। ...यहां पढ़ें

08:32 (IST) 31 May 2025
हम शांति में विश्वास करते हैं- एसएस अहलूवालिया

सिएरा लियोन के फ्रीटाउन में बीजेपी नेता एसएस अहलूवालिया ने कहा, "...अब युद्ध विराम हो गया है, हम शांति में विश्वास करते हैं। हम पिछले 40 वर्षों से इन हमलों को देख रहे हैं...हमने समझदारी से जवाब दिया है...हमने किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को परेशान नहीं किया है और यहां तक ​​कि जब पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई की, तो हमने पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को नहीं छुआ।"

https://twitter.com/i/status/1928638817847685519

08:24 (IST) 31 May 2025

'भाजपा के 'नारी-वंदन अभियान' का सच क्या यही है?' मैनपुरी की घटना को लेकर अखिलेश ने पूछे कई सवाल

Mainpuri Scandal Case: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ...अधिक जानकारी
08:05 (IST) 31 May 2025
भारत जवाब देना जारी रखेगा- बांसुरी स्वराज

सिएरा लियोन के फ्रीटाउन में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "...जहां तक ​​पाकिस्तान जैसे देशों का सवाल है, जो आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश हैं, जो छद्म युद्ध छेड़ने के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल करते हैं और जो सोचते हैं कि आतंकवाद ही उनके लिए आगे बढ़ने का रास्ता है, तो अब समय आ गया है कि उन्हें कूटनीतिक रूप से अलग-थलग कर दिया जाए, उन्हें नैतिक रूप से जवाब दिया जाए और भारत रणनीतिक रूप से उन्हें जवाब देना जारी रखेगा।"

https://twitter.com/i/status/1928640557078700358

08:04 (IST) 31 May 2025
कोलंबिया की प्रतिक्रिया निराशाजनक थी- तेजस्वी सूर्या

कोलंबिया के बोगोटा में बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, "...जब पहलगाम की घटना हुई, आतंकवादी हमला हुआ और भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, तो कोलंबियाई अधिकारियों, कोलंबियाई विदेश मंत्रालय ने बहुत ही आश्चर्यजनक और अप्रत्याशित रूप से पाकिस्तान में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त करते हुए बयान जारी किया। यह बहुत निराशाजनक और अप्रत्याशित भी था।"

https://twitter.com/i/status/1928624933040431512