दो लड़कियों ने बस में कथित छेड़खानी करने पर दो युवकों की पिटाई कर दी। यह घटना शामली जिले के कांधला कस्बे की है।

थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने आज यहां बताया कि युवकों की पहचान कल्पित कुमार (25) और सम्राट (22) के रूप में की गई है।

वर्मा ने बताया कि लड़कियों ने कल युवकों की पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था। लड़कियों का कहना है कि कॉलेज जाते समय रास्ते में इन दोनों ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी।

शामली जिले के उन्न कस्बे की एक अन्य घटना में दो बहनों के साथ बलात्कार की कोशिश करने का एक मामला दो व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। उस वक्त घर में दोनों बहनों के अलावा कोई नहीं था।

पुलिस ने बताया, ‘‘दोनों युवक रूपक और मोहित एक महीने पहले लड़कियों के घर में घुस गए थे और उनके साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी, लेकिन वह इस कोशिश में नाकाम रहे और मौके से भाग गए।’’

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अदालत के निर्देश पर पुलिस ने कल मामला दर्ज किया है और फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।