छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक मादा भालू को मारने के लिए 100 गोलियां चलाई गईं। भालू को 100 में से 16 गोलियां लगी। शनिवार को 10 जवानों ने भालू को मारने के लिए राइफल से गोलियां चलाई थीं। मादा भालू ने दो गांव वालों को मार दिया था। इसके चलते उसे मारा गया।
मादा भालू के हिंसक होने के बाद वन अधिकारियों ने उसे बेहोश करने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस की मदद ली गई। भालू ने शनिवार को दो ग्रामीणों को मार डाला था। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था। महासमुंद के डिप्टी पुलिस चीफ राजेश कुकरेजा ने बताया,’भालू काफी आक्रामक हो गया था। उसने मौके पर एक अधिकारी को भी मार दिया था। हमारे पास उसे मारने के अलावा और कोई चारा नहीं था।
#Visuals: 3 persons killed in bear attack in Chhattisgarh y’day.Bear was later shot by Jt team of Forest Dept&Police pic.twitter.com/mb64cmwPZN
— ANI (@ANI_news) March 13, 2016
बता दें कि दो ग्रामीण खाने की तलाश में जंगल में गए थे। इसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। शनिवार को दोनों के क्षत-विक्षत शव मिले। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को खबर दी गई। छत्तीसगढ़ में भालू काफी पाए जाते हैं।