केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शाह शनिवार रात को कोलकाता पहुंचे। शाह रविवार और सोमवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी का कहना है कि 2026 में वह राज्य में सरकार बनाएगी।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान के एक इंटरव्यू को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया है। कांग्रेस ने कहा है कि सीडीएस चौहान ने माना है कि हमें फाइटर जेट का नुकसान हुआ है तो फिर मोदी सरकार इस बात को क्यों छिपा रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार सुबह अपने X हैंडल पर कहा है कि उनकी सारी दुनिया मम्मी-पापा में समाई हुई है। थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीत लिया है। भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप-20 तक पहुंची थीं।

Live Updates
01:06 (IST) 2 Jun 2025

10 दिनों में 257 से सीधे 3758 केस... अब फिर डराने लगा है कोरोना

Corona Cases In India: भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ चुकी है, जो मामले 10 दिन पहले तक सिर्फ 257 चल रहे थे, अब वो आकड़ा 3500 से भी ज्यादा हो चुके हैं। ...अधिक जानकारी
22:15 (IST) 1 Jun 2025

नेपाल में फिर हंगामा... राजशाही बहाली को लेकर प्रदर्शन; पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार

Nepal Protest: जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार राजशाही बहाली के लिए राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) और आरपीपी नेपाल विरोध प्रदर्शन कर रही है। ...पूरी जानकारी
21:56 (IST) 1 Jun 2025

जहां से पूरी दुनिया को मिला ज्ञान, बख्तियार खिलजी की 'नफरत' ने जला दिया नालंदा विश्वविद्यालय

Nalanda University History: एक सनकी, क्रूर और अत्याचारी ने मेरे इतिहास को, भारत के गौरव को धूमिल करने की कोशिश की। वो उसमें सफल भी हुआ, 6 महीने तक मेरा सबसे प्रिय नालंदा जलता रहा, बचाने वाला कोई नहीं था ...और पढ़ें
19:56 (IST) 1 Jun 2025

CDS अनिल चौहान का सिंगापुर इंटरव्यू भारत की कूटनीति के बारे में क्या बताता है?

विपक्ष पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा कि हमारे सीडीएस ने साफ तौर पर पाकिस्तान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया कि उसने हमारे 6 जेट्स मार गिराए। ...और पढ़ें
15:06 (IST) 1 Jun 2025

Bangladesh News: ‘बांग्लादेश में हुई हिंसा की मुख्य साजिशकर्ता हैं शेख हसीना’, पूर्व PM पर लगाए गंभीर आरोप

पिछले साल जुलाई में शेख हसीना की तत्कालीन सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर देशभर में प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। ...और पढ़ें
13:43 (IST) 1 Jun 2025

Kerala News: CPI(M) पर लग रहे ‘व्यक्ति पूजा’ के आरोप, क्या पार्टी से बड़ा हो रहा CM पी. विजयन का कद?

CPI(M) Pinarayi Vijayan: किसी भी व्यक्ति का महिमामंडन करना CPI(M) की विचारधारा और नीतियों के बिल्कुल उलट है लेकिन अब उस पर ऐसा करने के आरोप लग रहे हैं। ...और पढ़ें
12:21 (IST) 1 Jun 2025

कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली? ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किया पोस्ट तो कोलकाता पुलिस ने लिया एक्शन, समझिए पूरा विवाद

Sharmishtha Panoli Controversy: कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पनोली पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से दुर्भावनापूर्ण कार्य करने, जानबूझकर अपमान करने के मामलों में केस दर्ज किया है। ...पूरी जानकारी
12:07 (IST) 1 Jun 2025
यमुना को सुंदर बनाने के लिए काम करेंगे- सीएम रेखा गुप्ता

हर की पौड़ी पर गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "मां गंगा से आशीर्वाद लेकर हम मां यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए काम करेंगे। हम दिल्ली के विकास को गति देने के लिए काम करेंगे। मां का आशीर्वाद लेकर मुझे बहुत संतोष हो रहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर मैं दिल्ली के लिए बेहतर काम कर पाऊंगी।"

https://twitter.com/i/status/1929062039646830628

11:53 (IST) 1 Jun 2025

Bihar News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, किस सीट से उतरेंगे मैदान में?

Bihar Election 2025: चिराग पासवान पिछले कुछ महीनों में कई न्यूज़ चैनलों और अखबारों के साथ इंटरव्यू में इस बात को साफ कर चुके हैं कि बिहार उनकी प्राथमिकता है। ...यहां पढ़ें
11:32 (IST) 1 Jun 2025

Zila Panchayat Adhyaksh: अब यूपी में जनता चुनेगी 'मुखिया नंबर- 1', पंचायत चुनाव में बड़ा उलटफेर तय; जानिए क्या है पूरा प्लान

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस नई व्यवस्था को जमीन पर उतारने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विस्तार से चर्चा की है। ...और पढ़ें
11:16 (IST) 1 Jun 2025

कौन हैं अनुब्रत मंडल? कभी थे दीदी के लेफ्टिनेंट, अब खतरे में दिख रहा राजनीतिक फ्यूचर

Anubrata Mondal TMC: बीजेपी के हमलों और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते टीएमसी में अनुब्रत मंडल हाशिए पर नजर आ रहे हैं, जिसके चलते उनके पॉलिटिकल फ्यूचर पर सवाल उठ रहे हैं। ...अधिक जानकारी
11:14 (IST) 1 Jun 2025

Telangana Caste Survey: तेलंगाना जातिगत सर्वे में कैसे तय होगा पिछड़ापन? राहुल गांधी बता चुके हैं बेमिसाल

Telangana Caste Survey: तेलंगाना सरकार ने जातिगत आधार पर पिछड़ापन तय करने के लिए पैनल बनाया है। पैनल के सदस्य संयोजक प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि देश में यह पहली बार है कि विभिन्न मापदंडों के आधार पर पिछड़ेपन का आकलन किया जा रहा है। ...अधिक जानकारी
10:58 (IST) 1 Jun 2025

Assam News: असम की रहीमा बेगम का दर्द, जबरन भेज दिया बांग्लादेश, गलती पता चलने पर बुलाया वापस

Rahima Begum Assam Golaghat: रहीमा बेगम अपने परिवार के पास वापस लौट आई हैं लेकिन उन्हें काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। ...अधिक जानकारी
10:26 (IST) 1 Jun 2025
इस बार जल्दी आया मानसून तो IMD बोला - ‘बेहद शुभ संकेत’

केरल में मानसून की समय से पहले दस्तक ने मौसम वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया है। इस बार बारिश न केवल तय समय से आठ दिन पहले आ गई, बल्कि मौसम विभाग ने इसके साथ कई शुभ संकेत भी दिए हैं। अनुमान जताया गया है कि आगामी चार महीनों तक देशभर में झमाझम बारिश हो सकती है, जिससे खेती, जलसंकट और अर्थव्यवस्था—तीनों को राहत मिलने की उम्मीद है। ...अधिक जानकारी

08:47 (IST) 1 Jun 2025
मद्रासी कैंप में चला बुलडोजर

दिल्ली के जंगपुरा स्थित मद्रासी कैंप में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर ने तोड़फोड़ अभियान की कार्रवाई की। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

https://twitter.com/i/status/1929012704305430636

08:45 (IST) 1 Jun 2025
एक राष्ट्र एक चुनाव से कम होगा खर्च- सीएम सैनी

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' मैराथन पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "...हरियाणा में हम 13 अप्रैल 2024 से चुनाव मोड में हैं। प्रधानमंत्री का विजन है कि हमें विकसित राष्ट्र बनना है, इसलिए एक राष्ट्र एक चुनाव उसमें अहम भूमिका निभाएगा और देश तेज गति से आगे बढ़ेगा... इससे खर्चे बहुत कम होंगे और देश विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ेगा। हम सभी को इस आह्वान का समर्थन करना चाहिए।"

https://twitter.com/i/status/1929006831608934888

08:43 (IST) 1 Jun 2025
हम डर के साये में नहीं रह सकते- राजू ज्योत्सी

जम्मू-कश्मीर पहुंचे भक्त राजू ज्योत्सी ने कहा, "खीर भवानी हमारी कुलदेवी हैं। उनके दर्शन करना हमारा कर्तव्य है। मुझे डर नहीं लगता। यह हमारी धरती है। मैं कश्मीर से हूँ। तो डरने की क्या बात है?... ऐसे हमले हमेशा होते रहे हैं... हम डर के साये में नहीं रह सकते... यहाँ पूरी सुरक्षा है। किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है।"

https://twitter.com/i/status/1929010184418111714

08:41 (IST) 1 Jun 2025
बहादुर सैनिकों को समर्पित किया 25वां संस्करण

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, "आज 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' का 25वां संस्करण है और इसे पूरे देश में 5000 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। हमने इस संस्करण को हमारे बहादुर सैनिकों को समर्पित किया है जो ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे।"

https://twitter.com/i/status/1929008086078849164