बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान निक ने प्रियंका के साथ रिलेशन को लेकर कई बातें कही हैं। उन्होंने ई न्यूज के मेजबान जेसन केनेडी को दिए इंटरव्यू में निक ने प्रियंका की तारीफ करते हुए बताया कि परिवार के प्रति प्रेम और विश्वास की वजह से वे दोनों करीब आए हैं। बता दें कि इस वर्ष जुलाई में दोनों की सगाई हो चुकी है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आइए आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा – निक जोनास के रिश्ते की ऐसी बातों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप भी सीख सकते हैं।
उम्र सिर्फ एक नंबर: प्रियंका चोपड़ा निक जोनास से करीब 10 साल बड़ी हैं, लेकिन इन दोनों के बीच उम्र का अंतर कोई मायने नहीं रखता। इसलिए एज इस जस्ट अ नंबर। प्यार के बीच उम्र को लाने वाले बहुत लोग हैं, निक और प्रियंका ने ऐसी मानसिकता को तोड़ने का काम किया है।
प्यार कहीं भी मिल सकता है: इंसान को प्यार कहीं भी मिल सकता है। किसने सोचा होगा कि हमारी देसी लड़की को दूर पश्चिम में उसका प्यार मिलेगा। देश और सीमाएं तय नहीं कर सकती कि किसके साथ प्यार में होगा या नहीं।
ज्यादा वक्त साथ बितान: यह जरूरी नहीं कि ज्यादा वक्त साथ बिताने से ही प्यार होता है। प्रियंका और निक ने कुछ वक्त साथ बिताकर ही जिंदगीभर साथ रहने का फैसला किया है।
हमेशा अपने दिल की सुनो: रिलेशनशिप को कायम रखने के लिए हमेशा अपने दिल की सुननी चाहिए। प्रियंका और निक जोनास अकसर अपने रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल होते हैं लेकिन इसका उनके रिलेशन पर को असर नहीं पड़ता।
एक-दूसरे का सम्मान जरूरी: एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए एक-दूसरे का सम्मान करना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा एक-दूसरे के कल्चर को अपनाना और सम्मान करना भी जरूरी होता है।
View this post on Instagram