योग शरीर के हर अंग को स्वस्थ रखने वाला अद्भुत विज्ञान है। नियमित योग करने से जटिल से जटिल शारीरिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। मन और तन दोनों को स्वस्थ रखने वाला योग आपके यौन जीवन को भी बेहतर रखने में आपकी मदद करता है। किसी बीमारी या फिर खराब जीवनशैली की वजह से यदि आपके यौन जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या है तो योग के माध्यम से आप उस समस्या से पूर्णतः छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको योग के कुछ उन आसनों के बारे में बताएंगे जो आपके यौन जीवन को सुखी बनाने में आपकी मदद कर सकती हैं।
हलासन एक ऐसा आसन है जिसको करने से यौन ऊर्जा बढ़ती है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों की यौन ग्रंथियों को मजबूत और सक्रिय बनाता है।इस आसन को करने से नपंसकता से भी राहत मिलती है। इस आसन को करने के लिए शवासन की मुद्रा में लेट जाएं। उसके बाद पैरों को कमर से पीछे की ओर धीरे-धीरे ले जाएं और हाथों को उल्टे दिशा में रखें। कुछ समय बाग पूर्वावस्था में लौट आएं। जब किसी को शारीरिक संबंध बनाने में पूर्णतः अरूचि हो तो उसके लिए सर्वांगासन बेहतर विकल्प है।चटाई पर सीधा लेटकर दोनों पैरों को मिलाते हुए हाथों के सहारे शरीर को जमीन से समकोण बनाते हुए धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। यह आसन सभी अंगो के लिए लाभप्रद है।
ऊष्ट्रासन करने से गुप्तांगों में रक्त का संचार बेहतर तरीके से हो पाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर घुटनों को फर्श पर टिकाते हुए शरीर को सीधा करके बैठ जाएं।अब धीरे-धीरे शरीर को पीछे झुकाते हुए तलवों को छूने की कोशिश करें। खोई हुई कामोत्तजना वापस लाने के लिए पद्मासन बेहतर विकल्प है। इसे करने के लिए सबसे पहले फर्श पर अच्छी तरह से बैठ जाएं। इसके बाद बायें पैर के एड़ी को दायें पैर के जांघ पर इस तरह से रखें कि वह नाभि के पास जाए। इसी तरह दाएं पैर की एड़ी को बाएं पैर की जांघ पर रखें। उसके बाद कमर से ऊपरी भाग को सीधा रखें। दोनों हथेलियों को गोद पर सीधा रखकर ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं। कुछ देर करने के बाद पूर्व अवस्था में लौट आएं।
