किसी को भी सिगरेट की एक बार लत लग जाए तो छुड़ाना मुश्किल होता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो सिगरेट छोड़ना चाहते हैं और हर दिन उसे छोड़ने का वादा खुद से करते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाते। सिगरेट एक बुरी लत है जो जानलेवा भी हो सकती है। इसलिए इसे छोड़ देने में ही भलाई है। इसके लिए आप मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। मेडिटेशन मन पर नियंत्रण रखने की साधना है। इससे आपकी इच्छाशक्ति बढ़ती है और जिस वजह से आप सिगरेट जल्दी छोड़ सकते हैं।
इसके अलावा मेडिटेशन तनाव और चिंता को भी दूर करने का काम करता है। तनाव की वजह से अधिकतर लोग सिगरेट के लती बनते हैं। रोजाना नियमित रूप से मेडिटेशन करने से शरीर में रिलैक्सिंग हार्मोन का स्राव दुरुस्त होता है जिससे आपको स्मोकिंग छोड़ने में मदद मिलती है। तो चलिए आज हम आपको मेडिटेशन के उन पांच चरणों के बारे में बताते हैं जिनका अभ्यास करने से सिगरेट से आपको छुटकारा मिल सकता है।
1. मेडिटेशन के लिए तैयारी सबसे जरूरी चीज है। इसके लिए सबसे पहले आप मेडिटेशन के लिए मनःस्थिति बना लें और अपने दोस्तों और परिवार से कुछ देर के लिए एकदम दूर हो जाएं। अब सुगंधित मोमबत्तियां जलाकर शांत वातावरण वाले कमरे में बैठ जाएं।
2. मेडिटेशन के लिए ढीले ढाले कपड़े पहनें जो आपके लिए आरामदेह हों। ज्यादा टाइट कपड़े, बेल्ट हुक आदि न पहनें।
3. अब अपने पेट पर अपना हाथ रखकर आंखे बंद कर आराम से सांस लें। अब धीरे-धीरे अपनी सांसें लंबी करें। तकरीबन 10 मिनट कर इस क्रिया को दुहराएं। इससे आपके मन को काफी आराम मिलेगा और आपकी सिगरेट पीने की इच्छा जाती रहेगी।
4. जब-जब आपका सिगरेट पीने का मन करें आप इसी प्रक्रिया को दुहराते रहें। इससे जल्दी ही आपको सिगरेट से पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है।
5. अपने दिमाग में से भी धीरे-धीरे सिगरेट का ख्याल निकालते रहें। अपनी नजर में खुद की छवि नॉन-स्मोकर की बनाकर रखें। इससे सिगरेट खुद आपसे दूर होता जाएगा।
इन पांच चरणों का अपने जीवन में एक बार अभ्यास जरूर करके देखें। इससे आपको हैरतअंगेज लाभ प्राप्त हो सकता है।
