अभिनेत्री बिपाशा बसु खुद को फिट रखने के लिए और अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए वर्कआउट और सही आहार के अलावा योगा भी नियमित रूप से करती हैं। बिपाशा बसु की फिटनेस और योगा ट्रेनर उन्हें अलग-अलग तरीकों के योग सिखाती हैं। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए कई पोस्ट भी शेयर किए हुए हैं। जैसा कि हम सभी को पता है कि बिपाशा के फिगर और फिटनेस से कई लोग प्रेरणा लेते हैं। योगा फिट रखने के साथ-साथ शरीर को सक्रिय रखने में भी मदद करता है। बिपाशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सुबह उठकर सबसे पहले सूर्य नमस्कार करती हैं।

इस इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया, कि सूर्य नमस्कार 11 तरीके से होते हैं और इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इस वजह से वह सुबह उठते के साथ सूर्य नमस्कार करती हैं। आइए जानते हैं सूर्य नमस्कार करने के तरीके और इससे होने वाले लाभ:

प्रणामआसन:
इस आसन को करने के लिए सीधे खड़ें हो जाएं और अपने दोनों पंजों को एक साथ मिलाएं। शरीर का धार दोनों पैरों पर दें। अब अपनी छाती फुलाएं और कंधे को ढ़ीला छोड़ें।

हस्तउत्तानासन:
इस आसन को करने के दौरान सांस धीरे से अंदर की ओर खीचें और हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। इस आसन अभ्यास करने में शरीर के सारे हिस्सों में खिंचाव होती है।

अश्वसंचालन आसन:
इसका अभ्यास करने के लिए सांस को अंदर की तरफ करते हुए जितना हो उतना पैरों को पीछे खींचें। इसके बाद दाएं खुटने को जमीन पर रखें और ऊपर की ओर देखें।

पर्वतआसन:
पर्वतआसन करने में आपको सबसे पहले सांस छोड़ते हुए कुल्हों और टेल बोन को ऊपर उठाना होता है और फिर छाती को वी शेप में लाना पड़ता है।

अष्टांग नमस्कार:
इसके बाद अपने घुटनों को जमीन पर रखते हुए सांस छोड़ें और फिर अपनी छाती और ठुड्डी को जमीन पर रखें।

भुजंगआसन:
अब अपनी छाती को कोब्रा पोस्चर में लाएं, लेकिन ध्यान रहे कि दोनों कान को कंधों से अलग होने चाहिए।

दंडासन:
इस आसन में सांस अंदर की ओर लेते हुए बाएं पैर को पीछे की ओर ले जाएं, ध्यान रहे कि शरीर पूरी पीछे की तरफ हो और हाथ जमीन पर सीधे हों।

अश्वसंचालनआसन:
इसका अभ्यास करने के लिए सबसे पहले सांस लेते हुए दाहिने पैर को अपने दोनों हाथों के बीच लाएं और बाएं घुटने को ज़मीन पर रखें। इस दौरान आपका चेहरा ऊपर की तरफ होना चाहिए।

हस्तपादआसन:
सांस छोड़ते हुए दाएं पैर को आगे की तरफ ले आएं। दोनों हथेली को जमीन पर रखें और इस दौरान यदि जरूरत लगे तो घुटनों को मोड़ लें। कोशिश करें कि अपनी नाक को घुटनों से मिलाएं।

हस्तउत्थानआसन:
रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए सांस को अंदर की तरफ खीचें और फिर हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। इसके बाद कुल्हों को आगे की तरफ रखें।

ताड़ासन:
अंतिम सांस छोड़ते हुए पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें और फिर अपने शरीर को सीधा कर लें। इसके बाद हाथों को नीचे रखें और अब आप रिलैक्स कर सकते हैं।

सूर्य नमस्कार के स्वास्थ्य लाभ:

वजन कम करने में मदद करता है।
त्वचा को निखारने में और बेदाग बनाने में मदद करता है। शरीर के लचीलेपन को कम करता है।
मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।