Year Ender 2024: साल 2024 बीतने में अब बस चंद दिन ही बचे हुए हैं। वहीं, इस साल कई सेलिब्रिटी शादी की बंधन में बंध गए। वहीं, शादी के समय फैशन का भी गजब का ट्रेंड देखने को मिला। किसी शादी में लाल रंग की वापसी हुई तो किसी में जोड़े पारंपरिक परिधान पहने नजर आए। इस साल अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट से लेकर अदिति राव हैदरी- अभिनेता सिद्धार्थ तक कई जोड़े शादी की बंधन में बंध गए। इस लेख में हम आपको साल 2024 में चर्चा में रहने वाले पांच शादियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने कपड़ों से खूब सुर्खियां बटोरी।
नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला
नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) ने हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने 4 दिसंबर को हैदराबाद में शादी की। वहीं, शोभिता अपनी शादी में सुनहरे रंग की शादी में नजर आई थीं। इसके साथ वह पारंपरिक तरीके से तैयार हुई थीं। शोभिता साड़ी के साथ भारी भरकम गहने पहने काफी सुंदर लग रही थीं।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी और अभिनेता सिद्धार्थ ने करीब तीन साल की डेटिंग के बाद इस साल तेलंगाना के वानापर्थी मंदिर में सातों जन्मों के लिए बंधन में बंध गए। शादी के बाद अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया था, जिसमें वह सब्यसाची के लाल रंग के ब्राइडल लुक में नजर आईं। इस लहंगे में अदिति राव हैदरी काफी सुंदर लग रही थीं।
पुराने सभ्यताओं को मेल
कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) ने एंटनी थाटिल के साथ इस साल शादी की। उन्होंने अपनी शादी में अनीता डोंगरे की हाथ से बुनी कांजीवरम मदीसर साड़ी पहने नजर आईं। कीर्ति सुरेश का यह परिधान यह बताता है कि पारंपरिक वस्त्र भी पुराने नहीं हुए है। उनकी साड़ी में जटिल सोने की जरी का काम था, जो भारतीय विरासत को दिखा रहा था।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट
साल 2024 की सबसे फेमस शादियों में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की भी शादी है। इस शादी में शामिल होने भारत ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया के कई मेहमान शामिल होने पहुंचे। इस शादी में अनंत और राधिका के कपड़ों पर संस्कृत के मंत्र भी हाथों से उकेरे गए थे। यह दोनों का यह परिधान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संदेश देता नजर आया।

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ 11 दिसंबर को शादी कर ली। आलिया इस दौरान पेस्टल ब्राइडल परिधान में नजर आईं। उनका यह लुक दुल्हन बनने वाली युवा लड़कियों को काफी पसंद आया।
उम्मीद है इस लेख से आप साल 2024 के ट्रेंड को समझ पाए होंगे। अगर आप Merry Christmas पर बच्चों को गिफ्ट देना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं।