Travel trends 2024 India: दुनियाभर में भारत के ये 10 जगह लगातार सर्च (10 most google searched places in hindi) होते रहे। दरअसल, साल 2024 में इनपर खूब बात हुई और लोगों ने इन्हें खूब सर्च किया। आपको भी इन जगहों पर एक नजर डाल लेना चाहिए ताकि अगर आप आने वाले साल 2025 में कहीं घूने की प्लानिंग कर रहे होंतो यहां जा सकें। इस लिस्ट में भारत के अलग-अलग जगहों के नाम शामिल है, जिसमें मनाली से लेकर गुलमर्ग, खजियार का नाम भी शामिल है। साथ ही जानेंगे इन जगहों में ऐसा क्या खास है और आपको इनके बारे में क्यों जानना चाहिए।

सालभर गूगल पर सर्च में रहे ये 10 जगह-What is the tourism trend in India in 2024

मनाली (Manali,Himachal Pradesh)

मनाली, हिमाचल प्रदेश राज्य में एक शहर है। ये हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में फेमस है। ब्यास नदी पर स्थित, यह सोलांग घाटी में स्कीइंग और पार्वती घाटी में ट्रैकिंग के लिए प्रवेश द्वार है। यह पीर पंजाल पहाड़ों में पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग और तमाम प्रकार के गेम्स के लिए फेमस है।

जयपुर (Jaipur, Rajasthan)

जयपुर, राजस्थान का एक ऐसा शहर है जो कि साल 2024 में काफी सर्च में रहा। यहां लोग हर मौसम में घूमने जाते हैं। जयपुर भारत के राजस्थान राज्य की राजधानी है। इसे गुलाबी शहर यानी Pink City भी कहा जाता है। यहां कई सारे राजघराने हैं। साथ ही यह शहर अपने बाजारों, किलों, मंदिरों, महलों और वन्यजीव अभयारण्यों के लिए जाना जाता है।

अयोध्या (Ayodhya, UP)

अयोध्या, राम मंदिर के लिए फेमस है। जब से यहां राम लला की स्थापना हुई है ये शहर और सुर्खियां में आ गया है। यहां आप कभी भी जा सकते हैं और इस शहर की गलियों में घूमकर, इस शहर में मिलने वाली चीजों का स्वाद ले सकते हैं।

मिरिक (Mirik, West Bengal)

मिरिक, बंगाल की एक खास जगह है। सालभर यहां का मौसम सुहावन रहता है। यहां का सुरम्य दृश्य के साथ शांत वातावरण ने मिरिक को यात्रियों की सूची में सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक बना दिया है। दार्जिलिंग से ये बस 49 किमी दूर है। यहां कई लेक और चायबगान हैं जहां आप घूम सकते हैं।

What is the tourism trend in India in 2024

गुलमर्ग (Gulmarg, Jammu and Kashmir)

गुलमर्ग, कश्मीर के पास है। गुलमर्ग के मुख्य आकर्षणों में से एक गुलमर्ग गोंडोला है, जो दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार है। यहां लोग घूमने आते हैं। अप्रैल से जून गुलमर्ग में घूमने के लिए परफेक् समय है। गुलमर्ग की यात्रा के लिए यह सबसे अच्छा समय है मई जब यहां का मौसम सुखद, आरामदायक और बाहरी गतिविधियों के लिए परफेक्ट होता है।

खजियार (Khajjiar, Himachal Pradesh)

खजियार हिमाचल प्रदेश में एक हिल स्टेशन है। ये 12वीं शताब्दी का खज्जी नाग मंदिर एक नाग देवता को समर्पित है। पास में ही ऊंचाई पर स्थित खजियार झील देवदार के जंगल से घिरी हुई है। पश्चिम, कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य हिरण और भालू सहित जानवरों का घर है। इसके बाद नीचे, डलहौजी एक हिल स्टेशन है जहां से पहाड़ के दृश्य बहुत सुंदर दिखाई देते हैं। यहां मंदिर और 19वीं सदी के ब्रिटिश चर्च भी हैं।

मैक्लोडगंज (McLeod Ganj, Himachal Pradesh)

माना जाता है कि तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का निवास मैकलोडगंज में नामग्याल मठ में है, जो तिब्बत के बाहर सबसे बड़ा तिब्बती मंदिर भी है। धौलाधार की पर्वत श्रृंखलाओं को देखते हुए, यह त्सुगलगखांग परिसर के भीतर स्थित है।

अंडमान निकोबार (Andaman’s beaches)

अंडमान निकोबार एक सुंदर स्थल है जहां आप घूमने जा सकते हैं। अंडमान जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है, जब द्वीपों का मौसम सबसे अच्छा होता है, जो आपके रोमांच को अविस्मरणीय बना देता है। ये समुद्र तटों पर रोमांचकारी वॉटर गेम्स और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। अंडमान एड्रेनालाईन के शौकीनों और शांति चाहने वालों दोनों के लिए एक स्वर्ग है।

गंडिकोटा, आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh’s Gandikota Hills)

गंडिकोटा, 15 किमी दूर पेन्नार नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। गांडीकोटा अपने ऐतिहासिक किले और पेन्नार नदी द्वारा एर्रामाला पहाड़ियों को काटकर बनाई गई घाटी के लिए जाना जाता है। इस घाटी की तुलना अक्सर एरिज़ोना के ग्रांड कैन्यन से की जाती है जो कि देखने में बहुत सुंदर लगती है।

Also Read
वायनाड में काफी मशहूर हैं ये 9 टूरिस्ट प्लेसेस, मन मोह लेगी यहां की सुंदरता

मुन्नार, केरल (Munnar, Kerala)

मुन्नार भारत के केरल राज्य में पश्चिमी घाट वाली पर्वत श्रृंखला का एक शहर है। ये हिल स्टेशन ब्रिटिश राज का रिसॉर्ट है और 19 वीं शताब्दी के अंत में स्थापित चाय बागानों से युक्त पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान और नीलगिरि के पहाड़ हैं। तो आप साल 2025 में इन ट्रेंडिंग जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं या अभी से यहां जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।