World Tourism Day 2024 History: हर साल वर्ल्ड टूरिज्म डे कल यानी 27 सितंबर को मनाया जाता है। ये दिन दुनियाभर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। दरअसल, साल 1980 में United Nations World Tourism Organization (UNWTO) की शुरुआत हुई और यहीं से इन दिन को मनाया जाने लगा। इसके पीछे लोगों के बीच टूरिज्म को बढ़ावा देने का लक्ष्य था। हर साल 27 सितंबर को यही बताया जाता है कि दुनिया के सतत विकास के लिए टूरिज्म बेहद जरूरी है। ये न सिर्फ किसी नए समाज को देखने और नई जगहों पर घूमने की बात है बल्कि ये आम लोगों के लिए व्यापार और आर्थिक स्थिति को भी ठीक करने का मौका है।

वर्ल्ड टूरिज्म डे थीम 2024 क्या है-World Tourism Day Theme

इस साल वर्ल्ड टूरिज्म डे थीम है ‘Tourism and Peace’ यानी टूरिज्म और शांति। संयुक्त राष्ट्र ने इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2024, थीम “पर्यटन और शांति” रखा है जो राष्ट्रों और संस्कृतियों के बीच शांति और समझ को बढ़ावा देने और सुलह प्रक्रियाओं का समर्थन करने में इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है।

दुनियाभर से शांति की खोज में आते हैं लोग-Most peaceful places in india

चलाल, हिमाचल प्रदेश

चलाल, हिमाचल प्रदेश (Chalal, Himachal Pradesh) के कसोल से 30 मिनट की पैदल दूरी पर बसा गांव है। ये गांव पारंपरिक लकड़ी के घरों के लिए जाना जाता है। चलाल पशुपालन, भांग की खेती और युवाओं के बीच मौसमी मेल-मिलाप और पार्टियों के लिए भी प्रसिद्ध है। दुनिया भर के ट्रैकर इसकी प्राकृतिक सुंदरता और नाइटलाइफ़ का अनुभव करने के लिए आते हैं।

चेरापूंजी, मेघालय

अगर आपको बारिश के बाद मिट्टी की सौंधी खुशबू पसंद है तो आपको चेरापूंजी जरूर जाना चाहिए। यह पूर्वोत्तर भारतीय शहर लगातार होने वाली बारिश और अपने अनूठे सांस लेने वाले जड़ पुलों के लिए प्रसिद्ध है। चेरापूंजी अपनी हरी-भरी हरियाली, घने जंगलों और बारिश के कारण कभी न रुकने वाले झरनों के लिए प्रसिद्ध है। नीचे बहते पानी की आवाज आपके मन को शांति दे सकती है।

सारनाथ, यूपी

सारनाथ पूरी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। ज्ञान प्राप्ति के बाद भगवान बुद्ध के पहले उपदेश का स्थल होने के कारण यह स्थान बौद्धों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह दुनिया के सबसे आध्यात्मिक स्थानों में से एक है। भले ही आप धार्मिक न हों पर यहां आपको अत्यधिक आंतरिक शांति और सुकून का एहसास होगा। इस यात्रा के बाद आप बिलकुल तृप्त और तरोताजा महसूस करेंगे।