World Toilet Day 2024 Date, History: शौचालय या कहें कि टॉयलेट मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। ये मुद्दा हर एक व्यक्ति, समाज और सेहत से जुड़ा हुआ है। इसलिए आज के दिन को हर साल विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बेहतर स्वच्छता और शौचालय की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना है जिससे बीमारियों की रोकथाम हो सके। इसके तहत सिर्फ खुले में शौचालय के रोकथाम जैसे मुद्दे ही नहीं आते बल्कि इसमें कई सारे अन्य उद्देश्य भी शामिल हैं। तो आइए, जानते हैं वर्ल्ड टॉयलेट डे 2024 थीम और इस दिन को क्यों मनाया जाता है।
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टॉयलेट डे 2024-World Toilet Day 2024 History
वर्ल्ड टॉयलेट डे की शुरुआत 2001 में, सिंगापुर में जैक सिम द्वारा की गई। तब से वर्ल्ड टॉयलेट डे हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। इस एनजीओ का उद्देश्य शौचालयों के महत्व को उजागर करना था और 2007 में सस्टेनेबल सेनिटेशन एलायंस से समर्थन प्राप्त किया। फिर संयुक्त राष्ट्र द्वारा पानी और स्वच्छता के अधिकार को मौलिक मानव अधिकार के रूप में स्वीकार करने के बाद, इस दिन को साल 2010 में विश्व शौचालय दिवस के रूप में व्यापक रूप से मान्यता मिली और तब से पूरा विश्व इस दिन को मनाने लगा।
वर्ल्ड टॉयलेट डे 2024 थीम-World toilet day 2024 theme
वर्ल्ड टॉयलेट डे 2024 की थीम है ‘शौचालय – शांति के लिए एक स्थान’ (Toilets – A Place for Peace)। इस वर्ष की थीम इस बात पर जोर देती है कि संघर्ष, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं के कारण अरबों लोगों को स्वच्छता के लिए बढ़ते खतरों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इस थीम के तहत साल 2030 तक सभी के लिए सुरक्षित शौचालय सतत विकास के 6 लक्ष्यों को रखा गया है।
विश्व शौचालय दिवस का उद्देश्य क्या है-Why World Toilet Day Is Celebrated?
शौचालय यानी टॉयलेट हमारे जीवन के केंद्र में जरूरी सुरक्षित और संरक्षित स्थान है। लेकिन अरबों लोगों के लिए, स्वच्छता संघर्ष, जलवायु परिवर्तन, आपदाओं और उपेक्षा के कारण खतरे में है। ये हमारे और और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। लेकिन जब शौचालय प्रणालियां अपर्याप्त, क्षतिग्रस्त या टूटी होती हैं, तो प्रदूषण फैलता है और घातक बीमारियां फैलती हैं। इस तरह से हर व्यक्ति के लिए टॉयलेट हो इसलिए विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है।