World Students Day 2019: 15 अक्टबर को मिसाइल मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम का जन्मदिवस मनाया जाता है। देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम का 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। इस दिन को यूनाइटेड नेशन ने 2010 में World Students Day भी घोषित किया था। तब से हर साल 15 अक्टूबर को स्टूडेंट्स डे भी मनाया जाता है। कलाम एक ऐसा नाम जिस पर हर भारतीय को गर्व है। बच्चों के प्रति कलाम अपार प्रेम रखते थे। जैसा कि आप सभी जानते हैं डॉक्टर कलाम ने हमेशा अपने ज्ञान को बच्चों को बांटा। वह जहां जाते थे बच्चों से वार्तालाप करते थे और उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह देते थे। अपने हर लेक्चर में कलाम छात्रों को नया और प्रेरणादायक उपदेश देते थे। आज आपको डॉ कलाम के द्वारा बच्चों को दिए उपदेश के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पढ़ कर कोई उन जैसी कामयाबी हासिल कर सकता है या यूं कहें कि दुनिया को एक नया कलाम मिल सकता है। इसके अलावा यह भी बता रहे हैं कि आखिर सिर्फ कलाम के नाम पर ही क्यों संयुक्त राष्ट्र संंघ ने वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे घोषित किया।
क्यों कलाम के नाम पर ही मनाया जाता है World Students Day?
डॉ. कलाम छात्रों में एक प्रेरणा थे। वैसे तो कलाम के अंदर कां तरह के खूबियां थी लेकिन वह वैज्ञानिक होने के साथ-साथ एक बेहतरीन शिक्षक भी थे। वह दुनिया को बताना चाहते थे कि एक बनना शिक्षक उनकी पसंदीदा जॉब थी। वह हमेशा शिक्षा और लक्ष्य को प्रमोट करते थे। यही वजह थी कि यूनाइटेड नेशन ने उनके जन्मदिवस को स्टूडेंट्स डे घोषित कि किया था। कलाम का छात्र जीवन काफी संघर्ष से भरा और चुनौतिपूर्ण रहा रहा लेकिन बाद में वह हर स्कूल और कॉलेज में लोकप्रिय शिक्षक बने। पढ़ाई के दौरान कलाम के जीवन में एक ऐसा समय भी आया जब शिक्षा और अपने परिवार का खर्च संभालने के लिए उन्होंने अखबार भी बेचा। उन्होंने हर पढ़ाई करने के लिए हर नकारात्मक परिस्थिति का हंसकर सामना किया। उनके चरित्र में सबसे दिलचस्प एक बात थी कि वह हमेशा अपने प्रयोग में सकारात्मक सोचते रहे। इसी सोच से वह देश के महान वैज्ञानिक और बेहतरीन शिक्षक बने। मिसाइल मैन बनने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति बनकर देश में अपना योगदान दिया। उनका जीवन दुनिया भर के लाखों-करोड़ों छात्रों के लिए प्रेरणा रहा और सदियों तक रहेगा।
ये हैं कलाम के तीन बच्चे
बच्चों के प्रति कलाम का प्यार देख एक बार एक पत्रकार ने अविवाहित कलाम से पूछा आपकी कोई अपनी संतान नहीं है फिर भी आपके अंदर बच्चों से इतना लगाव कैसे है? तब मुस्कुराते हुए कलाम ने पत्रकार को जवाब दिया कि आप गलत हैं, मेरे तीन बच्चे हैं। फिर पत्रकार कलाम की यह बात सुन हैरान रह गया। बाद उन्होंने अपने पृथ्वी, अग्नि और ब्रह्मोस को अपना बच्चा बताया था।
DR. Abdul Kalam Quotes-
1- अपने मिशन में कामयाबी चाहते हैं तो सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर निशाना लगाएं।
2- अगर आप किसी प्रयास में FAIL हो जाएं तो कोशिश करना न छोड़ें क्योंकि FAIL का मतलब होता है First Attempt In Learning।
3- रचनात्मकता का मतलब एक ही चीज के बारे में अलग-अलग सोचना है।
4- अगर सफल होने का हमारा इरादा काफी मजबूत होगा तो नाकामी हम पर हावी नहीं हो सकती।
5- ‘Black Color (काला रंग)’ भावनात्मक रूप से बुरा होता है लेकिन हर “ब्लैक बोर्ड” विद्यार्थियों की जिन्दगी को “ब्राइट” बनाता हैं।
ज्ञान ही सबसे बड़ी अच्छाई है और अज्ञानता ही सबसे बड़ी बुराई हैं।
6. यह संभव है कि हम सबके पास बराबर प्रतिभा न हो लेकिन अपनी प्रतिभाओं को विकसित करने का हम सभी के पास बराबर मौका होता है।
7. अलग ढंग से सोचने का साहस करो, आविष्कार का साहस करो, अज्ञात पथ पर चलने का साहस करो, असंभव को खोजने का साहस करो और समस्याओं को जीतो और सफल बनो। ये वो महान गुण हैं, जिनकी दिशा में तुम अवश्य काम करो।
8- परिवार, समाज और देश के विकास में क्लास के फर्स्ट बेंच पर बैठे छात्रो की जितनी आवश्यकता हैं उतनी ही आवश्यकता लास्ट बेंच पर बैठे छात्रों की भी हैं।
9- एक छात्र की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि वह अपने किताबी ज्ञान का लाभ अपने व्यवहारिक जीवन में ले और दूसरों को भी उससे लाभवान्वित करें।
10- जीवन में सबसे ज्यादा ख़ुशी तब होती है जब हम कुछ नया सीखते हैं या नया पढ़ते हैं, यह एक छात्र के जिन्दगी में ही सबसे ज्यादा होता हैं।

