World Singles day 2024: हर साल 11 नवंबर को सिंगल्स डे (Singles’ Day) के रूप में मनाया जाता है। सिंगल्स डे उन लोगों के लिए है, जो लाइफ में सिंगल रहते हैं या अकेले होते हैं या फिर जिनका कोई पार्टनर नहीं है। मुख्य रूप से चीन में मनाए जाने वाले इस डे को अब पूरी दुनिया के लोग मनाने लगे हैं।

क्यों मनाया जाता है सिंगल्स डे: Why Singles Day celebrated?

दरअसल, अब आज के समय बहुत लोग अपनी शादी शादीशुदा जिंदगी को छोड़ अकेले रहने का फैसला कर रहे हैं। वहीं, आज का युवा वर्ग शादी करने से भी कतरा रहे हैं। ऐसे में एक कहावत की याद आती है। ‘सिंगल रहेंगे तो फायदे में रहेंगे’। जी हां, सिंगल रहने के अपने फायदे और नुकसान भी हैं। हालांकि, आज हम सिर्फ सिंगल रहने के फायदे के बारे में बात करेंगे।  

कब हुई सिंगल्स डे मनाने की शुरुआत?

सिंगल्स डे मनाने की शुरुआत 1990 के दशक में चीन से हुई। चीन में कुछ विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस दिन को सिंगल लोगों के लिए एक उत्सव के रूप में मनाना शुरू किया। हालांकि, इस दिन को चुनने के पीछे की कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प है। दरअसल, आज के दिन में चार बार एक (11/11) आता है, जो सिंगल को दर्शाता है। यही कारण है कि इसको सिंगल्स डे के लिए चुना गया।

सिंगल रहने के क्या हैं फायदे?

सिंगल रहने के भी कई फायदे हैं। आप अकेले रह कर एकदम आजादी से रह सकते हैं। सिंगल होने पर आप पूरी तरह से स्वतंत्र रहते हैं। आपको किसी और की राय या फिर इच्छाओं के मुताबिक अपने फैसले नहीं लेने पड़ते हैं। अकेले रहकर आप अपनी पसंद और नापसंद को चुन सकते हैं। आप इस दौरान बड़ी लक्ष्य को आसानी से हासिल भी कर सकते हैं।

स्वस्थ्य और फिटनेस पर दे सकते हैं ध्यान

सिंगल रहने पर आप अपनी सेहत और फिटनेस पर आसानी से ध्यान दे सकते हैं। अकेले रहने पर आपको किसी और की जिम्मेदारी नहीं होती है। आप सिंगल रहकर खुल कर जी सकते हैं और अपने जीवनशैली को अपने हिसाब से तय कर सकते हैं।

खुद को देते हैं अधिक समय

सिंगल रहने वाले लोग खुद को अधिक समय दे पाते हैं। उनके पास कोई और होता ही नहीं है, जिसके कारण वह समय को अपने ऊपर ही व्यतीत करते हैं। अगर आप भी सिंगल हैं तो आप अपने शौक, इंटरेस्ट और लक्ष्य पर काम कर सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों को भी कर सकते हैं।