World Music Day 2024 Date, History: हर साल 21 जून को दुनियाभर में विश्व संगीत दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दुनिया में शायद ही कोई इंसान हो, जिसे म्यूजिक पसंद न हो। संगीत आपके मूड को तो बूस्ट करता ही है, साथ ही कम लोग जानते हैं कि केवल म्यूजिक सुनने भर से आपको कई तरह की समस्याओं से राहत भी मिल जाती है। यहां हम आपको म्यूजिक सुनने के कुछ ऐसे ही कमाल के फायदों के बारे में बता रहे हैं-
इससे पहले जान लेते हैं कि कैसे इस खास दिन को मनाने की शुरुआत की गई थी- (World Music Day 2024 History)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व संगीत दिवस मनाने की शुरुआत साल 1982 में फ्रांस से हुई थी। फ्रांस के उस समय के संस्कृति मंत्री जैक लैंग और कंपोजर मौरिस फ्लुरेट ने म्यूजिक डे मनाने का प्रस्ताव रखा था।
वहीं, फ्रांसीसी लोगों के संगीत के प्रति लगाव को देखते हुए 21 जून 1982 को ही पहली बार संगीत दिवस मनाया गया था। तभी से हर ये खास दिन सेलिब्रेट किया जाता है। म्यूजिक डे के मौके पर तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, साथ ही इसके लिए हर साल एक थीम भी तय की जाती है। पिछले साल इसके लिए ‘म्यूजिक ऑन द इंटरसेक्शंस’ थीम तय की गई थी। हालांकि, इस साल की थीम की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कैसे फायदा पहुंचाता है म्यूजिक?
- कई शोध के नतीजें बताते हैं कि म्यूजिक तनाव को दूर करने में असर दिखाता है। संगीत सुनने से दिमाग से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे स्ट्रेस कम होता है।
- कई स्टडीज में पाया गया है कि म्यूजिक किसी इंसान के ब्रेन के लिए एक एक्सरसाइज की तरह काम करता है, जिससे व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
- इन सब से अलग कुछ रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि म्यूजिक हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे आप खुद को बार-बार बीमार महसूस नहीं करते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
