World Hypertension Day 2024 Date, Theme, History: दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोग हाई बीपी से पीड़ित हैं। ये दुनिया भर में हृदय रोग और समय से पहले मौत का एक प्रमुख कारण है। निम्न और मध्यम आय वाले देशों में हाई बीपी का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। लगभग दो तिहाई मामले ऐसे पाए जाते हैं जिनमें लोगों को ये पता ही नहीं होता कि उन्हें हाई बीपी की समस्या है। ऐसे ही लोगों के लिए जरूरी है वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (World Hypertension Day)। आइए, जानते हैं इसे कब और क्यों मनाया जाता है। साथ ही इस बार इसकी थीम क्या है।
World Hypertension Day क्यों मानाया जाता है?
WHO के अनुसार ये दिन दुनियाभर में हर साल दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचने के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इसके अलावा 2025 तक हाई बीपी के प्रसार को 25% तक कम करने के वैश्विक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, WHO और संयुक्त राज्य अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने 2016 में ग्लोबल हार्ट्स इनिशिएटिव लॉन्च किया था और आज भी इसके तहत लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए 5 FORMULA तय किए गए हैं। जैसे
HEARTS यानी हृदय रोगों का प्रबंधन
MPOWER यानी तंबाकू पर नियंत्रण
ACTIVE यानी शारीरिक गतिविधि में वृद्धि
SHAKE यानी नमक की खपत कम करना
REPLACE यानी ट्रांस फैट को खत्म करना
उद्देश्य क्या है
हाई बीपी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, रोकथाम, पता लगाने और नियंत्रण को बढ़ावा देने के लिए हर 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है। इस पहल का उद्देश्य दुनिया भर में हृदय स्वास्थ्य में सुधार करना है। इसके तहत हाई बीपी वाले लोगों का अधिक प्रभावी ढंग से पता लगाने और उपचार करने पर जोर दिया जाता है। साथ ही लोगों में इन 5 मेथेड्स को लागू करके हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने का लक्ष्य रखा गया है।
क्या इस साल का थीम-World Hypertension Day theme 2024
इस वर्ष की थीम है “Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, Live Longer…इसका मतलब है अपने रक्तचाप (बीपी) को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें, दीर्घायु रहें।
