World Environment Day 2019 Theme, Slogans, Quotes, Messages, Status, Wallpapers, and Pictures: इंसान ने विकास की अंधी दौड़ में अपने पर्यावरण का सबसे ज्यादा दोहन किया है, जिसके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। ग्लोबल वॉर्मिंग और प्रदूषण की समस्या दिनों-दिन विकराल रुप धारण करती जा रही है। यही वजह है कि लोगों को प्रकृति के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को प्रकृति को लेकर जागरुक और संवेदनशील बनाने का है। इस आयोजन में आप प्रत्यक्ष या अप्रत्क्ष रूप से शामिल हो सकते हैं। इस खास दिन आप अपने शुभचिंतकों को इन संदेशों से बधाई दे सकते हैं और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरुक कर सकते हैं।
चिंतित हैं … आज सभी बुद्धिजन
कैसे बचाएं हम… अपना पर्यावरण ?
कोई कहे… नए वृक्ष लगाओ
कोई कहे … जो हैं …उन्हें बचाओ।
प्रण करो उन मंजिलों के ……कांटे हम हटाएंगे ,
अपने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर उसमे ……नए फूल हम लगाएंगे ,
हो सकेगा तो खुद को ……इतना मज़बूत हम बनाएंगे ,
कि पहले की तरह ही प्रकृति में जीना …….फिर से हम अपनाएंगे
एक दिन ऐसा आएगा… जब मानव ….मानव को खाएगा ,
मरते हुए शेरों से… जंगल के राजा की याद दिलाएगा।
जब जंगल का राजा ही… लुप्त हो जाएगा ,
तब कैसे आहार श्रृंखला …..अपना चक्र पूरा घुमाएगा।
तब हर प्रजाति का अंत… धीरे-धीरे हो जाएगा,
और तब मानव … मानव को ही खा जाएगा।
अपनी दुनिया को साफ और हरा रखें
पेड़ बचाओ, पर्यावरण बचाओ !!
स्वच्छ शहर, ग्रीन सिटी !!
हैप्पी वर्ल्ड पर्यावरण दिवस 2019
हमारे ग्रह की देखभाल करने के महत्व को याद रखें
यह हमारे पास एकमात्र घर है! हैप्पी वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे 2019
आओ हम सब मिलकर पर्यावरण बचाए, सभी का जीवन सुरक्षित बनाएं।
एक पेड़ कई जीवन बचा सकता है, इनकी कीमत समझें और पौधारोपण करें।
ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर हम अपनी धरती को और स्वस्थ और खुशहाल बना सकते हैं। इस पर्यावरण दिवस पर आइए शपथ लेते हैं कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएंगे।
इन थीम, मैसेज को भेजकर करें लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक
अपनी इस खूबसूरत धरती को बचाने के लिए हमें साथ आना चाहिए, क्योंकि इस ब्रह्मांड में इससे खूबसूरत ग्रह कोई और नहीं है। आइए हम जिम्मेदार बनें। Happy Environment Day
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आइए धरती को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने का प्रण लें। आइए साथ आएं और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और हरियाली फैलाएं।
भगवान ने हमें प्रकृति की सौगात दी है, जो हमें हर पल पोषित करती है...उस प्रकृति को बचाने की जिम्मेदारी अब हम सभी के कंधों पर है...इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हमें प्रण लें कि हम अपनी जिम्मेदारी पूरा करेंगे।
धरती को हरा-भरा बनाएं, पेड़ लगाएं
इन शानदार तस्वीरों से करें लोगों को जागरुक
आइए हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और खुशहाल माहौल दें, ताकि उनकी जिन्दगी खुशनुमा बन सके। विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
World Environment Day हमें याद दिलाता है कि हमने अपने पर्यावरण के साथ क्या गलतियां की हैं? और इन्हें सही करने के लिए हमें क्या करने की जरुरत है।
दुनिया को पर्यावरण के प्रति जागरुक और संवेदनशील बनाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।