World Environment Day 2019 Theme, Slogans: आज वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे यानी विश्व विश्व पर्यावरण दिवस है। भारत समेत दुनियाभर के देश विश्व पर्यावरण दिवस का मनाते हैं। लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुक और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से हर साल पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। धरती पर लगातार बेकाबू होते जा रहे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसे कारणों के चलते वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे की शुरूआत हुई थी। पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष एक नई थीम के आधार पर मनाया जाता है। इस साल की थीम ‘बीट एयर पॉल्युशन’ है। बता दें कि बीते कुछ समय से वायु प्रदूषण मानव जीवन के लिए एक बड़ा खतरा बनकर उभरा है। यही वजह है कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस पर वायु प्रदूषण को ध्यान में रखकर थीम बनायी गई है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से सन् 1972 में पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की गंभीर समस्या चिंता करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी गई। विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन दुनिया में सबसे पहले स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ था। इस आयोजन में 119 देशों ने भाग लिया था। स्वीडन में हुए इस आयोजन में ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम को मनाने का संकल्प लिया गया। इसके बाद यहीं से प्रत्येक वर्ष 5 जून को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाए जाने की शुरुआत हुई। वहीं, भारत में 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।
किसी भी मुहिम को कोई भी अकेले नहीं पूरा कर सकता है। इस जिम्मेदारी को हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा। पर्यावरण की सुरक्षा खुद के जैसी करनी होगी। हमें खुद के साथ दूसरों को भी सजग करना होगा। अगर आप किसी आयोजन में शिरकत नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम अपने आस पास हरियाली बनाए रखने या बढ़ाने में तो मदद कर ही सकते हैं। इस दिन आप दूसरों को भी इस काम के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए पर्यावरण दिवस पर कुछ खास स्लोगन लाए हैं। जिन्हें आप हर किसी को भेज सकते हैं…
यदि आप पर्यावरण को बचायेंगे, फिर यही पर्यावरण आपके जीवन को जीने योग्य बनाएंगे।
प्रदूषण को दूर भगाएं, पर्यावरण को जीवन के लिए सुरक्षित बनाएं।
पर्यावरण को सुरक्षित बनाओगे, तभी तो इस जीवन को खुशहाल बनाओगे।
पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं, पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं।
अगर देश को बनाना है महान, तो इस पर्यावरण का रखना होगा ध्यान।
धरती पर सांसे तभी तक सुरक्षित हैं जबतक ये पर्यावरण सुरक्षित है।
जब होगा इस धरती पर पर्यावरण का सम्मान, तभी होगी सुरक्षित सबकी जान।
पेड़ पौधे में रहते भगवान, पर्यावरण रक्षा में करो योगदान।
आओ हम सब मिलकर पर्यावरण बचाए, सभी का जीवन सुरक्षित बनाएं।
एक पेड़ कई जीवन बचा सकता है, इनकी कीमत समझें और पौधारोपण करें।
Quotes- यदि हम धरती को खूबसूरती और खुशहाली पैदा करने की इजाजत नहीं देंगे तो अंत में इससे भोजन की पैदावार भी नहीं होगी। – जोसेफ वुड क्रच
