Happy Women’s Day 2019 Date: महिलाओं के लिए सबसे अहम दिन के तौर पर इंटरनेशनल वूमेन्स डे मनाया जाता है। इस दिन उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए विशेष तरह के आयोजन होते हैं। इस दिन दिन पूरे विश्व में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। दुनिया भर में बढ़ती महिलाओं की भागीदारी और उन्हें प्रेरित करने के लिए इसका आयोजन वैश्विक स्तर पर किया जाता है। नारी अब अपने फैसलों को लेकर पुरुषों पर निर्भर नहीं हैं। वहीं, दूसरी तरफ पुरुष भी महिलाओं को लेकर संवेदनशील हो रहे हैं। महिला दिवस पर पुरुषों का उत्साह भी देखते ही बनता है। त्याग का दूसरा नाम कहलाने वाली महिलाएं अब इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। वहीं, हर साल नए थीम के साथ इसका आयोजन होता है।
इस साल इंटरनेशनल वूमेन्स डे 8 मार्च को ही मनाया जाएगा। महिला दिवस का वास्तविक मकसद यह है कि महिलाओं को जीवन में बराबरी का दर्ज असल मायने में मिले। इसलिए इस दिन का पूरे विश्व में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019 की थीम ‘बैलेंस फॉर बैटर’ रखी गई है। हालांकि अभी भले ही 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जा रहा हो लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। पहले इस दिन को किसी और तारीख पर सेलिब्रेट किया जाता था। सबसे पहले 1909 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। अमेरिका में सबसे पहले वूमेन्स डे 28 फरवरी 1909 को सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर मनाया गया। बताया जाता है कि करीब 15 हजार महिलाओं ने 1908 में मिलकर मार्च निकाला था। महिलाओं ने यह मार्च न्यूयॉर्क में वोटिंग के अधिकार, बेहरत तनख्वाह और काम करने की नियमति अवधि को लेकर निकला था।
