अक्सर देखा जाता है कि शादी के बाद महिलाओं में काफी बदलाव आ जाता है। उनका वजन भी धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाता है। जो महिलाएं शादी से पहली छरहर काया की होती हैं, कुछ महीनों के भीतर ही वह मोटी होने लगती हैं। शादी के बाद बढ़ते वजन से महिलाएं बेहद ही परेशान हो जाती हैं। अपने वजन को लेकर कुछ महिलाएं तो इतनी परेशान हो जाती हैं कि उन्हें डॉक्टर के पास तक जाना पड़ जाता है।

हालांकि, शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि शादी के बाद महिलाएं एक जीवनसाथी पाकर निश्चिंत हो जाती हैं, जिसके कारण उनका वजन बढ़ने लगता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर शादी के बाद महिलाओं का वजन क्यों बढ़ जाता है।

-खानपान में बदलाव: शादी के बाद लड़कियों के खानपान में बदलाव आ जाता है। सुसारल के नियमों के अनुसार खाना बनाना पड़ता है। वह मायके की तरह ससुराल में स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो नहीं कर पातीं। जिसके कारण उनका वजन बढ़ सकता है।

इसके अलावा शादी के बाद लड़कियों को तनाव भी काफी रहता है। नए परिवार की नई जिम्मेदारियों संभालने के कारण उन्हें तनाव हो सकता है। इसी तनाव को कम करने के लिए वह मसालेदार भोजन करती हैं, जिसके कारण उनका वजन बढ़ सकता है।

-घट जाता है मेटाबॉलिक रेट: एक उम्र के बाद महिलाओं में मेटाबॉलिक रेट घटने लगता है। जिसके कारण अगर वह थोड़ा-सा भी कुछ खा लेती हैं तो उनका वजन बढ़ जाता है। ऐसे में उनका वजन स्वाभाविक रूप से बढ़ने लगता है।

-अधिक प्यार मिलना: शादी के बाद नई-नवेली दुल्हन को अधिक प्यार और दुलार मिलता है। पार्टी और फंक्शन में नई-नवेली दुल्हन को परिवार के लोग तरह-तरह के पकवान खिलाते हैं, जिसके कारण अक्सर लड़कियों का वजन बढ़ जाता है।

-नियमित व्यायाम ना करना: शादी से पहले लड़कियां अपने शरीर का पूरा ध्यान रखती हैं। वह नियमित रूप से व्यायाम करती हैं और खानपान में सावधानी बरतती हैं। हालांकि, शादी के बाद वह केयरलेस हो जाती हैं। जिसके कारण उनका वजन बढ़ जाता है।