मां बनने का सुख हर महिला के लिए बेहद ही खास होता है। लेकिन प्रेग्नेंसी से लेकर डिलीवरी तक का समय उनके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि, इस दौरान वह जो भी चीजें खाती हैं, उनका असर उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना ध्यान रखने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
गर्भवस्था के दौरान शुरुआती तीन महीने सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। क्योंकि, इस दौरान गर्भपात होने का अधिक खतरा होता है। ऐसे में महिलाओं को शुरुआती तीन महीने में सबसे ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ ऐसी चीजें हैं, जो महिलाओं को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि, इससे गर्भपात हो सकता है। तो आज हम आपको बताएंगे की प्रेग्नेंसी के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं।
पपीता: गर्भावस्था के दौरान हरा या फिर अधपका पपीता खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि, यह गर्भपात का कारण बन सकता है। पपीत में एंजाइम्स मौजूद होते हैं, जो गर्भाशय में संकुचन पैदा करते हैं। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान कच्चा पपीता खाने से परहेज करना चाहिए।
एलोवेरा जूस: यूं तो एलोवेरा जूस स्वास्थ्य के लिए काफी फायेदमंद है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान एलोवेरा जूस किसी जहर से कम नहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन करने से पेल्विक हिस्से में ब्लीडिंग हो सकती है, जो गर्भपात का कारण बन सकता है।
तिल और शहद: प्रेग्नेंसी के दौरान तिल के ज्यादा सेवन से महिलाओं को बचना चाहिए। क्योंकि, इससे आपके गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान हो सकता है। तिल को शहद में मिलाकर खाने से गर्भवती महिलाओं को बचना चाहिए।
इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल:
साबुत अनाज: साबुत अनाज महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में बाजरा, रागी, ब्राउन राइस, ओट्स, दाल और घी आदि को शामिल कर सकती हैं।
फाइबरयुक्त खाना: प्रेग्नेंट महिलाओं को हेल्दी भोजन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अपने खाने में सेब, नाशपाती, संतरा, अमरूद, जामुन और आड़ू आदि चीजों को शामिल कर सकती हैं।
साल्मन फिश: साल्मन फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा मौजूद होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं। साल्मन फिश कई तरह की बीमारियों से मनुष्य को बचाती है। ऐसे में महिलाएं अपने खाने में साल्मन के साथ-साथ टूना, हेररिंग्स आदि मछलियों का सेवन कर सकती हैं।