सर्दी का कहर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मोटरसाइकिल या ऑटो से सफर करने वाले लोगों को सर्दी बहुत सताती है। ठंड में बाइक चलाना तो बहुत मुश्किल हो जाता है। बाइक चलाते समय सीधा कोहरे-शीतलहर से सामना होता है। वहीं ऑटो में भी बहुत हवा लगती है। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए आप कुछ हैक अपना सकते हैं। इससे आपको ठंड कम लगेगी। ठंड से बचने के लिए लोग स्वेटर-जैकेट तो पहनते हैं लेकिन कई बार हवा इससे भी पार हो जाती है। शरीर में इससे कंपकंपी छूटने लगती है। हवा को रोकने और ठंड से बचने के लिए आप बेहद आसान तरीके अपना सकते हैं।

ठंड से बचने के लिए सबसे पहले करें ये काम

जब भी आप राइडिंग करें या फिर ऑटो में सफर करें तो सबसे पहले जैकेट, जूते, ग्लब्स, मफलर जरूर पहनें। ऐसा करने से ठंडी हवाओं से काफी हद तक आपको राहत मिलेगी। हवा को रोकने के लिए आप रेन कोट भी पहन सकते हैं। साथ ही आप थर्मल गारमेंट भी पहन सकते हैं। मोटरसाइकिल पर खुद को सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट जरूर लगाएं। इससे आपका सर्दी से भी बचाव होगा।

हवा से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

सर्दी में सर्द हवा से बचने के लिए आप जैकेट के अंदर अखबार लगा सकते हैं। ऐसा करने से सीधी हवा शरीर के अंदर प्रवेश नहीं करेगी। साथ ही शरीर अंदर से गर्म भी रहेगा। इसके अलावा आप पलती पॉलिथीन भी लगा सकते हैं। यह भी ठंडी हवा को अंदर जाने से प्रोटेक्ट करेगी। यह दोनों चीजें नेचुरल इंसुलेटर की तरह काम करेंगे।

कानों और गर्दन को जरूर ढंके

ठंड से बचने के लिए सफर के दौरान अपनी गर्दन और कानों को जरूर ढंके। ऐसा करने से आप बीमार होने से बच सकते हैं। यह छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखकर आप सर्दी में सुरक्षित रह सकते हैं।