Nakli gud ki pehchan: सर्दियों में गुड़ खाने से सेहत को कई तरह से फायदे मिलते हैं, इसलिए इसे सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है। गुड़ में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह न केवल वजन घटाने में सहायक होता है बल्कि शरीर को ताकतवर बनाता है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर, और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। गुड़ में पाए जाने वाले कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट (Complex Carbohydrates) शरीर में एनर्जी बढ़ाते हैं।

गुड़ खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें C, B6, जिंक और सेलेनियम होता है, जो इम्यूनिटी बूस्टर का काम करते हैं। यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इतने सारे फायदे होने के बाद भी गुड़ आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है अगर आपने मिलावटी गुड़ का सेवन किया तो। गुड़ को गैर-व्यावसायिक रूप से तैयार किया जाता है। इसमें अक्सर कीड़े, रोगाणु के अलावा मिलावट गुड़ की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं।

असली-नकली गुड़ की पहचान करने के आसान तरीके | ​Easy tips to check the purity of jaggery

स्वाद और महक से पहचानें

असली गुड़ का स्वाद अलग होता है। अगर आपको गुड़ का स्वाद खाने में थोड़ा अलग लगे तो इसमें मिलावट हो सकती है। यह खाने में असामान्य रूप से मीठा लगता है। इसमें छोटे कण या रेशेदार पदार्थ होने पर भी नहीं खरीदना चाहिए। वहीं अगर गुड़ में मिट्टी जैसी या रासायनिक गंध महसूस तो गुड़ मिलावटी हो सकता है।

स्टार्च को ऐसे पहचानें

बाजार में मिलाने वाले मिलावटी गुड़ में स्टार्च की मिलावट हो सकती है। इसे जांचने के लिए पानी में थोड़ा सा गुड़ का टुकड़ा डालें। अगर ये अवशेष छोड़ता है तो इसमें स्टार्च की मिलावट हो सकती है।

खनिज तेल की मिलावट को ऐसे पकड़े

गुड़ को चिकना और चमकदार बनाने के लिए इसमें खनिज तेल मिला दिया जाता है। इससे गुड़ की गुणवत्ता खराब हो जाती है। इसे जांचने के लिए गुड़ को अपनी उंगलियों में रखकर रगड़कर देखें। अगर इसमें चिकनाहट या अवशेष महसूस हो तो यह गुड़ मिलावटी हो सकता है।

सर्दियों में कितना गुड़ा खाना चाहिए?

सर्दियों में आप दूध,चने के साथ गुड़ का नियमित सेवन कर सकते हैं। एक स्वस्थ एडल्ट को रोजाना लगभग 10 से 15 ग्राम गुड़ का सेवन करना चाहिए।