Winter Dry Lips: सर्दियों में होंठों के फटने की समस्या आम है। पूरे देश में अभी सर्दी दस्तक ही दी है और इसका असर लोगों के होंठों पर दिखने लगा है। त्वचा की ही तरह होंठों का भी देखभाल करना काफी जरूरी होता है।

वहीं, मार्केट में होंठों को फटने से बचाने के लिए कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन उनका असर होंठों पर सही से नहीं होता है। कुछ दिन तक इसके इस्तेमाल के बाद होंठ पहले की ही तरह हो जाता है। ऐसे में इस लेख में बताएंगे कि इन चीजों के उपयोग कर आप अपने होंठों को फटने से कैसे बचा सकते हैं।

इन चीजों से घर पर ही बनाएं DIY क्रीम

सामग्री

  • गुलाब जल
  • कच्चा दूध
  • शहद

होठों को फटने से कैसे बचाएं

घर पर मौजूद गुलाब जल, कच्चा दूध और शहद की मदद से आप अपने घर पर ही  DIY क्रीम बना सकते हैं। इस क्रीम को लगाने से आपका होंठ काफी बेहतर हो जाएगा। सर्दी के मौसम में होठों के लिए यह रामबाण जैसा होता है। इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कप में कच्चा दूध डालें। इसमें आप आधा चम्मच गुलाब जल और इतने ही मात्रा में शहद को मिलाएं। अब इन सभी को एक सा मिक्स करें और अपने होठों पर लगाएं। अब 15 मिनट तक होंठों पर लगाने के बाद साफ कपड़े से पोंछ लें। इसको सोने से पहले रोज रात को लगाने से होंठों की ड्राईनेस कम हो जाएगी।

घी और नारियल का तेल

रात में सोने से पहले आप अपने होंठों पर घी और नारियल के तेल को भी लगा सकते हैं। इसको लगाने से होंठ नेचुरली मुलायम बने रहते हैं। घी में मौजूद फैटी एसिड्स होंठों की नमी बनाए रखते हैं। इससे फटा होंठ बहुत जल्दी ठीक होता है। वहीं, नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो होंठों को संक्रमण से बचाते हैं और त्वचा को पोषण देते हैं।