Loofah Hygiene Tips: रोजाना नहाते समय अगर आप भी प्लास्टिक के लूफा का इस्तेमाल करते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। ये आदत आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। नहाते समय त्वचा को साफ करने के लिए बहुत सारे लोग लूफा का इस्तेमाल करते हैं। इसे शरीर को साफ करने का अच्छा ऑप्शन माना जाता है। एक ही लूफा का रोज इस्तेमाल करना त्वचा की कई समस्याओं का कारण भी बन सकता है। आइए जानें इसके बारे में।

लूफा से नहाने के नुकसान | Side Effects of Plastic Loofah

फफूंदी और कीटाणु से हो सकता है स्किन में जलन

शरीर को साफ करने के लिए लोग प्लास्टिक के लूफा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब इन्हें इस्तेमाल करने के बाद सुखाया नहीं जाता है तो इसमें फफूंदी, कीटाणु पनपने लगते हैं। ऐसे में जब इन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जाता है तो ये शरीर की त्वचा पर पहुंच जाते हैं। इससे संक्रमण या जलन की दिक्कत हो सकती है।

फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन कर सकते हैं परेशान

पुराने या गंदे लूफा को इस्तेमाल करने से आपको फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। सेंसिटिव स्किन में कीटाणु एक्जिमा या सोरायसिस जैसी स्थितियां भी पैदा कर सकते हैं। इतना ही नहीं इससे दाद-खाज और खुजली जैसे फंगल इंफेक्शन होने का खतरा भी रहता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।