Most Common Hair Color Mistakes: पहले लोग सफेद बालों को छुपाने के लिए हेयर कलर करते थे। लेकिन आजकल हेयर कलरिंग फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। युवा से लेकर हर उम्र के लोग बालों में रंग लगाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों की एक शिकायत होती है कि बालों में कलर लगाने के बाद बहुत जल्दी हेयर कलर हट जाता है। ऐसे में बाल जल्दी सफेद नजर आने लगते हैं। वहीं कुछ लोग सैलून में जाकर कलरफुल रंग बालों में करवाते हैं। लेकिन उनकी भी यही शिकायत होती है कि कुछ दिन बाद हेयर कलर फीका नजर आने लगता है। लेकिन क्या आपको पता है हेयर कलर करवाने के बाद आपकी कुछ गलतियां इसके लिए जिम्मेदार होती हैं। जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।
बालों को बिना कवर किए धूप में जाना
हेयर कलर करने के बाद जब भी धूप में निकलें अपने बालों को कवर करने की कोशिश करें। क्योंकि सूरज की UV किरणें हेयर कलर को ऑक्सीडाइज कर सकती हैं। ऐसे में रंग जल्दी उड़ने की संभवना रहती है। इसलिए जब भी धूप में जाएं तो बालों को कवर करें या फिर UV प्रोटेक्शन हेयर स्प्रे यूज करें।
गर्म पानी से बाल धोना
यूं तो गर्मियों सभी लोग ठंडे पानी से नहाते हैं। लेकिन कई बार टंकी में भी पानी बहुत गर्म हो जाता है। ऐसे में ध्यान रखें कि सिर धोने के लिए जिस पानी का यूज कर रहे हैं वो बहुत गर्म न हो। क्योंकि गर्म पानी बालों की क्यूटिकल्स खोल देता है। ऐसा होने से बालों का रंग जल्दी हट जाता है।
कलर करने के बाद जल्दी-जल्दी शैम्पू करना
बालों में हेयर कलर लगाने के बाद जल्दी-जल्दी शैम्पू नहीं करना चाहिए। इससे रंग जल्दी निकल जाता है या फिर फीका हो जाता है। हफ्ते में 2 बार ही शैम्पू का इस्तेमाल करें।
कंडीशनर या हेयर मास्क न लगाना
हेयर कलर करने के बाद जब भी बाल धोएं तो कंडीशनर का यूज जरूर करें। ऐसा न करने से बाल रूखे हो सकते हैं। इसकी वजह से रंग जल्दी उतर सकता है। इसके साथ ही बालों में डीप कंडीशनिंग मास्क भी लगाएं।
स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा यूज करना
हेयर कलर करवाने के बाद आपको स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा यूज नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे बाल रूखे हो जाते हैं और उनका कलर हटने लगता है। हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लिंग आयरन का ज्यादा यूज करने से हेयर कलर फीका पड़ने लगता है।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: चेहरे पर दही लगाने के 10 फायदे, खट्टे दही से ऐसे बनाएं फेसपैक, पार्लर जाने के नहीं पड़ेगी जरूरत
