Santa Claus in hindi: क्रिसमस आने वाला है और इस त्योहार के आने के साथ ही शुरु होती है सांता क्लॉस की चर्चा। दरअसल, सांता क्लॉस ही वो व्यक्ति हैं जो कि मन की इच्छा पूरी करते हैं और बच्चों के लिए गिफ्ट्स लाते हैं। लेकिन, इसके पीछे क्या सच्चाई है। क्या सांता क्लॉस सच में हैं और ये सबके लिए गिफ्ट लाते हैं, तो इन तमाम चीजों के बारे में जानने के लिए जरूरी है कि आप ये जानें कि सांता क्लॉस कौन हैं। क्या है इसका इतिहास। आइए, जानते हैं सांता क्लॉस के पीछे की एक छोटी सी कहानी।
कौन है Santa Claus?
सांता क्लॉस, असल में सेंट निकोलस (Saint Nicholas) हैं। ये एक काल्पनिक और प्रसिद्ध चरित्र हैं, जो क्रिसमस के त्योहार से जुड़े हुए हैं। सेंट निकोलस (Saint Nichola)का इतिहास ये है कि वे 4वीं शताब्दी के एक ईसाई संत थे जो तुर्की के एक बिशप थे और अपनी दयालुता और गरीबों को उपहार देने के लिए प्रसिद्ध थे।

क्या है असली सेंटा क्लॉस की कहानी-What’s the real story behind Santa Claus
असली सेंटा क्लॉस की कहानी ये है कि एक गरीब व्यक्ति के पास अपनी तीन बेटियों की शादी के लिए दहेज देने के पैसे नहीं थे। पर वे ईश्वर पर भरोसा था कि वो एक दिन जरूर मदद करने आएंगे। पादरी निकोलस को इस बारे में पता चला तो उन्होंने रात में चुपचाप उनके घर की खिड़की से सोने के सिक्कों की एक थैली फेंक दी, जिससे बड़ी बेटी की शादी हो सकी। अगले दो रातों में उन्होंने ऐसा ही किया, जिससे सभी बेटियों की शादी संभव हो पाई और इस प्रकार से तीनों बेटियों की शादी हो गई। इस तरह से इस पादरी ने कई अवसरों पर लोगों की मदद की।
कहा जाता है कि एक बार निकोलस ने एक भयानक तूफान के दौरान प्रार्थना कर के समुद्र को शांत कर दिया और नाविकों की जान बचाई। इस तरह सेंट निकोलस (Saint Nicholas) की तरह काम करने वाला हर व्यक्ति सेंटा क्लॉस हो गया जिसने क्रिसमस से पहले लोगों की विशेज पूरी की।
सांता क्लॉस कैसे फेमस हुए-Santa Claus History in Hindi
क्लेमेंट क्लार्क मूर की कविता “A Visit from St. Nicholas” से पता चलता है कि सांता क्लॉस रेनडियर और चिमनी के माध्यम से आते हैं। इसके अलावा ये पेंटर थॉमस नास्ट ने सांता की छवि को लाल कपड़ों और सफेद दाढ़ी वाले एक मोटे और खुशहाल व्यक्ति के रूप में चित्रित किया। इसके बाद 1930 के दशक में कोका-कोला कंपनी के विज्ञापनों ने सांता क्लॉस के लाल और सफेद कपड़ों वाले एक खास लुक में दिखाया और यहीं से सेंटा का ये लुक फेमस हुआ। इस प्रकार से सांता क्लॉस फेमस हुए।
तो यहां से शुरू हुई सांता क्लॉस की कहानी जो बच्चों और बड़ों के लिए उपहार, खुशी, और दानशीलता का प्रतीक हैं। अब आगे जानें ऑफिस वाले सीक्रेट सांटा हैं आप तो कलीग को क्या दें