Genius blood group personality: कई बार कुछ लोग अपने दिमाग के कुछ खास क्षमताओं के कारण दूसरों से अलग माने जाते हैं। जैसे कि आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोग जीनियस होते हैं और मैथ्स जैसी चीजें उनकी बचपन से ही अच्छी होती है। साइंटिफिक अमेरिकन पत्रिका के एक लेख के अनुसार कुछ ब्लड ग्रुप वाले लोग दिमाग से काफी तेज होते हैं। लेख में बताया गया है कि जापानी प्रोफेसर टोकेजी फुरुकावा ने ब्लड ग्रुप को एक शारीरिक विशेषता के रूप में बताया कि कैसे एक खास ब्लड ग्रुप वाले ज्यादा बुद्धिमान हो सकते हैं और उनकी मैथ्स बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा अच्छी हो सकती है। तो जानते हैं जीनियस कौन सा ब्लड ग्रुप है (mathematics genius blood group personality)

किस ब्लड ग्रुप के लोग मैथ्स में तेज होते हैं-Who is most intelligent in mathematics blood group

AB पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की विशेषता यही होती है कि इस ब्लड ग्रुप वाले लोग हमेशा “क्यों” सवाल करते रहते हैं। उनकी बुद्धि हमेशा अपने प्रश्नों का उत्तर देने पर काम कर रही होती है और इसलिए वे कैलकुलेटिव होते हैं। वे हर चीज को फटाक से गिन लेते हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोगों की मैथ्य अच्छी होती है कलात्मक और तार्किक होते हैं। उनका दिमाग हमेशा फैक्ट्स के साथ काम करता रहता है। इसलिए इनका ब्रेन मैथ्य में तेज बताए जाते हैं।

AB पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की विशेषता-ab positive blood group personality

जिन लोगों को ब्लड ग्रुप AB पॉजिटिव होता है वे एक
-कूटनीतिक (diplomatic)
-रहस्यमय (mysterious)
-करिश्माई (charismatic)
-विश्लेषणात्मक (analytical)
-तार्किक (logical)
-मिलनसार (outgoing) लेकिन अंतर्मुखी किस्म के व्यक्ति होते हैं।

तर्कसंगत दृष्टिकोण रखते हैं

AB पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों में अक्सर देखा गया है कि ऐसे लोग कुछ चीजों के प्रति तर्कसंगत दृष्टिकोण रखते हैं। हालांकि, दूसरे लोगों के साथ व्यवहार करते समय सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण रखने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोग मजाकिया बुद्धि वाले होते हैं।

हालांकि, हर व्यक्ति की अपनी कुछ खास बाते होती हैं और ये जरूरी नहीं है कि सिर्फ इसी ब्लड ग्रुप वाले इंसान की मैथ्स ही अच्छी हो। इसके अलावा बताया जाता है कि O positive blood group वाले लोगों की भी मैथ्स भी अच्छी होती है।