White Hair Remedies: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना प्राकृतिक है लेकिन असमय ही बाल अगर सफेद होने लगे तो चिंताएं बढ़ जाती हैं। यह समस्या अब और बढ़ती जा रही है। कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लग रहे हैं, जो एक बीमारी है। डॉक्टरी भाषा में इस बीमारी को केनाइटिस कहा जाता है। इंडियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में 2016 में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक़, भारत में केनाइटिस के लिए 20 साल की उम्र तय की गई है। अगर भारत के लोगों में 20 साल या उससे पहले बाल सफेद होने लगे, तो माना जाता है कि उन्हें यह बीमारी है।

उम्र से पहले सफेद होते बालों के कई कारण हैं, जिसमें से शरीर में विटामिन्स की कमी होना भी एक प्रमुख वजह है। आइए जानते हैं कौन से विटामिन्स की कमी के कारण बाल असमय सफेद हो जाते हैं, साथ ही ये भी जानते हैं कि कैसे इस कमी को घरेलू आहारों की मदद से पूरा किया जा सकता है।

विटामिन बी 6 – इसकी कमी से बालों पर बुरा असर होता है और वो सफेद होने लगते हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए आप दूध का सेवन अवश्य करें। अंडा का सेवन भी शरीर में विटामिन बी 6 की मात्रा को बढ़ाता है। रोजाना दो अंडे आपको विटामिन बी 6 और अन्य पोषक तत्वों की दैनिक जरूरत का 10 प्रतिशत हिस्सा प्रदान करते हैं। इसके अलावा आप गाजर, शकरकंद आदि का सेवन कर अपने सफेद होते बालों को रोक सकते हैं।

विटामिन बी 12 – इसका रासायनिक नाम सायनोकोबालामीन है, जिसकी कमी शरीर में कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकती है। बालों का सफेद होना भी उनमें से एक है। शरीर में इस विटामिन की कमी होती है तो हमारे बालों को ऑक्सीजन मिलना बन्द जाता है और वो सफेद होने लगते हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए हमें अपने डाइट में दही जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन बी 12 मौजूद होता है। इसके अलावा आप खाने में अंडे, चीज, चिकेन और हर तरह की फल – सब्जियों का सेवन करें।

बायोटिन अथवा विटामिन H –  बायोटिन एक जर्मन शब्द है जिसका अर्थ बाल और स्किन होता है। इसकी कमी से बाल सफेद होने लगते है। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप अपने भोजन में अंडे, मछली, बीजों, शकरकंद आदि को शामिल कर सकते हैं।