Tips to remove white/grey hair: सफेद बालों की समस्या एक परेशानी का कारण होती है, खासतौर पर कम उम्र में अगर ऐसी समस्या हो जाए तो यह लोगों के लिए तनाव का कारण बन सकती है। अनुवांशिकता, अनहेल्दी खानपान, पाचन संबंधी दिक्कतों के कारण असमय बाल सफेद हो जाते हैं। इसके अलावा अधिक हेयर केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण भी बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। ऐसे में यदि आप स्वस्थ तरीके से अपने सफेद बालों की समस्या को कम करना चाहते हैं तो घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। त्वचा पर होने वाले बेसन के चमत्कारिक प्रभाव से तो हर कोई परिचित है। पर क्या आप जानते हैं कि बालों के लिए भी बेसन रामबाण से कम नहीं है।
क्या हैं फायदे: बेसन का इस्तेमाल करने से बालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह बालों को जरूरी पोषण प्रदान करता है, साथ ही इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है। इसके कारण सफेद बालों से निजात तो मिलती ही है, साथ में बालों का विकास भी बेहतर तरीके से होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो बालों के लिए वरदान माना जाता है। इसके अलावा, बालों में मौजूद गंदगी को दूर करने में भी कारगर है। बगैर केमिकल के बेसन एक नैचुरल हेयर रेमेडी के रूप में कार्य करता है।
बेसन और दही: बेसन और दही का पेस्ट बालों के लिए शैम्पू और कंडीशनर की तरह काम करता है। सबसे पहले बेसन लें और उसमें दही मिलाएं। अब इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छी धो लें और फिर कंडीशनर लगा लें। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए बेसन-दही हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 2 से 3 बार जरूर लगाएं।
बेसन, पपीता और सेब का सिरका: सफेद बालों को दूर करने के साथ ही बालों की मजबूती को बढ़ाने में भी बेसन प्रभावी साबित होता है। पपीता को अच्छी तरह मैश कर के उसमें बेसन और सेब का सिरका मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर लगाकर 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। अब बालों को शैंपू से अच्छी तरह धो लें।