फल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बॉडी के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें सभी जरूरी विटामिन, खनिज, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल शुगर पाए जाते हैं। वहीं, खासकर फलों में विटामिन C, विटामिन A, पोटैशियम और आयरन काफी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को बेहतर रखने के साथ-साथ त्वचा को भी हेल्दी रखते हैं। यही कारण है कि बड़े बुजुर्ग लोग हर दिन एक फल खाने की सलाह देते हैं।

फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान

वैसे, क्या आप जानते हैं फल खाने का भी एक सही समय होता है? जी हां, अगर फल सही समय पर खाया जाए तो यह काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आप इसे गलत समय पर खाएंगे तो इसके फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। वहीं, कई लोग रात के समय भी फल खा लेते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि रात के समय कौन से फल नहीं खाना चाहिए।

केला

रात के समय केला खाना सही नहीं होता है। इसको खाने से कफ बढ़ सकता है, जिससे गले में खराश या फिर सर्दी की समस्या हो सकती है।

संतरा

संतरा एक ठंडा फल है, जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं, रात के समय बॉडी की पाचन क्षमता धीमी हो जाती है, जिससे गैस, एसिडिटी या अपच जैसी समस्या हो सकती है। संतरे में प्राकृतिक शुगर होती है, जिससे नींद में भी खलल हो सकती है।

क्या रात में आम खा सकते हैं?

आप आम को सीमित मात्रा में खा सकते हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में इसे खाने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है। दरअसल, इसमें अधिक मात्रा में नेचुरल शुगर और कैलोरी होती है, जो मोटापा बढ़ा सकती है।

पपीता

पपीता को दिन में खाने से पाचन बेहतर होता है, लेकिन रात में अगर आप खा रहे हैं तो इससे गैस की समस्या हो सकती है।

सेब

सेब को आप रात के समय नहीं खाएं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण रात को पेट में भारीपन का कारण बन सकता है।

तरबूज

तरबूज में पानी की मात्रा 90 प्रतिशत से अधिक होती है। ऐसे में इसको खाने के बाद रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है, जिससे नींद में खलल पड़ सकता है।