Hanuman Jayanti 2025: सच्चे मन से पूजा करने पर भगवान श्रीराम के भक्त बजरंगबली भक्तों के सारे दुख-दर्द हर लेते हैं। उनके जन्मोत्सव का हर किसी को इंतजार है। हनुमान जयंती 12 अप्रैल को है। इस दिन हनुमान बाबा के भक्त भक्ति में डूबे नजर आएंगे। उन्हें कलयुग का देवता कहा जाता है। कहते हैं हनुमान जी आज भी पृथ्वीलोक पर ही मौजूद हैं। उनकी शरण में जो भी जाता है पवनपुत्र उसकी नैया पार लगा देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जयंती पर सच्चे मन से विधि विधान पूर्वक पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसदिन भक्तों को हनुमान जी के पसंद के कपड़े पहनकर उन्हें भोग अर्पित करना चाहिए। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि पूजा-पाठ में रंगों की विशेष महत्वता होती है। हवन-यज्ञ या किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान में आयोजन के अनुरूप उपयुक्त रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है हनुमान जयंती पर किस रंगे के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।
हनुमान जयंती पर किस रंग के कपड़े पहनें ? (What is the Favourite color of Lord Hanuman)
हनुमान जन्मोत्सव पर आपको लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। क्योंकि भगवान हनुमान को ये रंग बेहद प्रिय बताया जाता है। उनकी पूजा के दौरान उन्हें लाल रंग का चोला चढ़ाया जाता है। ऐसे में पुरुष इस दिन लाल रंग का कुर्ता या धोती पहन सकते हैं। वहीं महिलाए लाल रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही आपके बिगड़े काम जल्दी बनने लगते हैं।
हनुमान जयंती पर किस रंग के कपड़े नहीं पहनें? (colors to avoid on Hanuman Jayanti)
हनुमान जयंती पर आपको काले और सफेद कलर के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। धार्मिक अनुष्ठान में ये दोनों ही रंग शुभ नहीं बताए जाते हैं। इसके अलावा ज्यादा डार्क या चटक रंग भी पूजा में पहनने से बचें। आप हनुमान जयंती पर केसरिया रंग या नारंगी रंग पहन सकते हैं।
मंदिर या पूजा करते समय न रखें चमड़े की चीज (which thing avoid in Hanuman puja)
हनुमान जयंती पर आपको चमड़े से बने पर्स, बेल्ट या किसी भी तरह की कोई चीज पूजा करते समय या मंदिर जाते समय अपने साथ नहीं रखनी चाहिए। चमड़े की चीज पूजा के समय साथ रखना शुभ नहीं होता है।