परफ्यूम लगाने की सही जगह: गर्मियां आने के साथ लोग पसीने की बदबू से परेशान होने लगते हैं। इस वजह से लोग जगह-जगह परफ्यूम लगाते हैं। कुछ लोग तो दिनभर में कई बार परफ्यूम लगाते हैं और फिर भी उन्हें लगाता है कि पसीने की बदबू आ रही है। ऐसे में कमी परफ्यूम की नहीं है बल्कि, आपको ये नहीं पता कि किन प्वाइंट्स पर परफ्यूम लगाना चाहिए। दरअसल, हमारे शरीर के कुछ खास स्किन प्वाइंट्स होते हैं जहां इसे लगाना, इसे लांगलास्टिंग बना देता है। इससे शरीर में इसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है। तो, जानते हैं इन प्वाइंट्स के बारे में।
परफ्यूम कहां लगाना चाहिए -Where to spray perfume spots on skin in hindi
परफ्यूम लगाने के लिए हमारे शरीर में लगभग 6 प्वाइंट्स होते हैं जहां-जहां आप परफ्यूम का छिड़काव कर सकते हैं। जैसे कि
सबसे पहले कान के पीछे परफ्यूम लगाएं।
क्लीवेज के पास या छाती के पास परफ्यूम लगाएं।
इसके बाद आपको बेली बटन या नाभि के पास परफ्यूम लगाना चाहिए।
फिर आप कोहनी के पास इसका छिड़काव करें।
पैरों में जांघ पर परफ्यूम का छिड़काव करें।
अंत में टखने के पास परफ्यूम लगाएं।
दरअसल, इन जगहों की खास बात ये है कि ये शरीर के कुछ ऐसे स्किन एरिया हैं जो कि खुशबू को अपने अंदर समेट लेते हैं। दूसरा, इन इलाकों में तापमान बढ़ता-घटता रहता है जिससे यहां परफ्यूम लगाने का फायदा मिलता है। साथ ही ये इलाके शरीर के फॉल्ड एरिया होते हैं जहां पर पसीना होता है और परफ्यूम की खुशबू यहां लंबे समय तक के लिए बनी रहती है।
साथ ही ध्यान दें कि कपड़ों पर परफ्यूम का कभी भी छिड़काव न करें। इसके दाग पड़ सकते हैं। दूसरा, आपको अगर आपकी स्किन ड्राई है तब भी आपको परफ्यूम लगाने से बचना चाहिए क्योंकि ये खुजली और जलन को ट्रिगर कर सकती है। इन सबके अलावा आपको ये बात जाननी चाहिए कि परफ्यूम हमेशा नहा के आने के बाद लगाएं और थोड़ी देर बाद कपड़ा पहनें।