Kailash Mansarovar Yatra 2025: सनातन धर्म में कैलाश मानसरोवर का बड़ा महत्व है। कहा जाता है कि भगवान शिव अभी भी कैलाश पर्वत पर निवास करते हैं और आज भी वह यहां माता पार्वती के साथ रहते हैं। वहीं, कैलाश मानसरोवर (Kailash Mansarovar) की यात्रा करने हर साल हजारों श्रद्धालु जाते हैं जाते हैं। अगर आप भी मानसरोवर की यात्रा करना चाहते हैं और इसकी तलाश में हैं कि कैलाश पर्वत  कहां है और यहां कैसे पहुंचे तो हम आपके इन सभी सवालों का जवाब लेकर आए हैं।

कहां है कैलाश पर्वत: Where is Mount Kailash Located?

कैलाश पर्वत चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में स्थित है। कैलाश पर्वत हिमालय की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। यह पर्वत हिंदू धर्म के अलावा बौद्ध, जैन धर्म के अनुयायियों के लिए भी धार्मिक आस्था का केंद्र है। हर साल बौद्ध, जैन, हिंदू और तिब्बती बॉन धर्म के लोग दुनियाभर से हजारों की संख्या में यहां पहुंचते हैं।

कैलाश मानसरोवर कैसे जाएं: How To Reach Kailash Mansarovar?

कैलाश मानसरोवर की यात्रा भारत के कई राज्यों से की जाती है। कई लोग उत्तराखंड, दिल्ली और सिक्किम से भी जाते हैं। दरअसल, इन राज्यों की सरकारों के सहयोग से कैलाश मानसरोवर की यात्रा की जाती है। इस यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) करती है। वहीं, इस यात्रा पर जाने वाले लोगों का सहयोग और सहायता सिक्किम पर्यटन विकास निगम (STDC) और कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) करती हैं। वहीं, इस यात्रा पर जाने वाले लोगों की फिटनेस दिल्ली हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट द्वारा की जाती है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें- Kailash mansarovar yatra 2023 registration Process?

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आसानी से आप रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकते हैं। आप विदेश मंत्रालय की वेबसाइट या फिर  उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए डॉक्यूमेंट: Documents required for Kailash Mansarovar Yatra

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है।  इसके फॉर्म को भरते समय भी देना पड़ सकता है। आप इसके लिए  पासपोर्ट साइज फोटो  पासपोर्ट के पहले और आखिरी पेज की फोटो कॉपी, ईमेल आईडी और फोन नंबर भी अपने साथ रखें।

कैलाश मानसरोवर यात्रा में कितने रुपये का आता है खर्च

कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए 1.75 से लेकर 3 लाख तक खर्च आ सकता है। हालांकि, यह इस पर निर्भर कर सकता है कि आप कहां से यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। यात्रा को पूरा करने में करीब 25 दिन का समय लग सकता है।

Source: https://www.kailash-yatra.org/