ज़ायका शब्द सुनते ही नजरें खाने को ढ़ूंढ़ने लगती हैं। ज़ायका कहीं का हो खासियत से भरपूर होता है। हर शहर या राज्य में कुछ न कुछ खास होता ही है। भारत में कहीं भी घूमने जाने पर वहां के स्वाद को न तो कहा ही नहीं जा सकता। अगर बात कश्मीर की हो रही है तो यहां तो कोई भी शख्स बार बार जाना चाहता है। कश्मीर की वादियों के साथ यहां के ज़ायके भी फेमस हैं। जिन्हें हर कीमत पर चखना होता है।
वैसे तो पूरा कश्मीर ही कुदरत की नायाब रचना है। लेकिन खासतौर पर यहां के पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग जगहों पर साल भर पर्यटक बने ही रहते हैं। लोगों की जितनी कश्मीर की खूबसूरती अपनी तरफ घसीटती है उतना ही यहां के पकवान भी। यहां के एक से बढ़कर एक लजीज़ पकवान फेमस हैं। जिन्हें वहां जाने पर चखना जरूरी है।
[bc_video video_id=”6068224616001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कहवा या बटर टी
कश्मीर में वेजिटेरियन से लेकर नॉन वेजिटेरियन हर एक डिश का अपना अलग ही स्वाद है। यहां के फेसम ज़ायकों में से एक है कहवा या बटर टी। कश्मीर घूम चुके लोग तो इसकी तारीफ करते नहीं थकते। इसलिए अगर आप जब भी कश्मीर जाएं तो कहवा और खास बटर टी का स्वाद जरूर लें।
थुकपा
गाढ़ी नूडल्स की ग्रेवी वाली इस डिश का सेवन आप सूप की तरह कर सकते हैं।
रोगन जोश
वैसे तो नॉनवेज खाने के लिए भारत में कई जगहें बहुत फेमस हैं। लेकिन बताते हैं कि कश्मीर के जैसा रोगन जोश कहीं और नहीं मिलता। इसे आप तंदूरी रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं।
मोदूर पुलाव
यह चावल से बनी एक डिश है। इसे केसरियां रंग के चावलों को मेवों के साथ पकाते हैं। अन्य पकवानों की तरह इसका स्वाद भी बयां नहीं किया जा सकता है। बस आप जब भी कश्मीर जाएं तो इसका ज़ायका जरूर लें।
दम उलाव
यह तो कश्मीर का बहुत का ही खास बताया जाता है। इसे आलू को भुनकर मसाले में पकाकर बनाया जाता है। देखने में तो यह नॉर्थ इंडिया के दम आलू की तरह होता है लेकिन स्वाद काफी अलग होता है।
