Diwali 2019 lights, candles, decoration, bulbs, date, timing, vidhi: इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाएगा। यह त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ‘अमावस्या’ या कोई चांद की रात को मनाया जाता है और नए साल की सुबह का जश्न मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को लाइट्स और दिए से सजाते हैं और घर को रौशन करते हैं। इसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है क्योंकि यह अंधकार पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा का प्रतीक है। मार्केट में और ऑनलाइन, बहुत से लाइट्स मिलते हैं जिससे आप अपने घरों को जगमगा सकते हैं। अलग-अलग तरीके के लाइट्स और उनके अलग-अलग रंग भी मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं Amazon prime, Flipkart के अलावा और किस वेबसाइट पर ट्रेंडिंग लाइट्स मिल रहा है।

कर्टेन स्ट्रींग डेकोरेटिव लाइट्स: यह लाइट घर को रोशन करने के साथ-साथ खूबसूरती भी बढ़ा देगा। इस लाइट में LED बल्ब लगता है। साथ ही इसमें इनबिल्ट कंट्रोलर भी होता है। ये लाइट्स वॉटरप्रूफ होते हैं और इको-फ्रेंडली भी होता है।

बॉल कॉपर स्ट्रींग फेरी लाइट्स: इस लाइट से आप अपने घर को रोशन करें। यह मल्टी कलग लाइट्स होते हैं। इस लाइट को आप रूम, मिरर, दरवाजे, बालकनी, खिलड़ी कही भी लगा सकते हैं। यह आपको किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट पर मिल जाएगी।

स्ट्रीप लाइट: इस लाइट की कीमत आपको ऑनलाइन और मार्केट, हर जगह बजट में मिलेंगी। इसमें कुछ ऐसे होते हैं जिनमें मल्टीकलर लाइट्स लगे होते हैं तो कई सिंगल कलर वाले होते हैं। इसमें रिमोट भी मोजूद होता है। इसके कलर को आप रिमोट से बदल सकते हैं।

स्ट्रींग लाइट्स सीरियल बल्ब: यह लाइट मल्टी कलर का होता है। इसकी लंबाई कम से कं 20-25 मीटर होती है तो आप अपने घरों के दरवाजे या खिड़कियों पर आसानी से लगा सकते हैं। इसके अलावा इससे बिजली भी कम खर्च होगी और यह इको-फ्रेंडली भी होता है। इसके वायर का रंग बदलता है।

विंडो कर्टेन लाइट्स: इस लाइट को लगाना बेहद आसान होता है। इसे आप सीधे लटका कर पावर से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें मिनी कंट्रोलर होता है। इससे बिजली भी ज्यादा बर्बाद नहीं होती है। यह दीवारों, खिड़कियों, दरवाजों, फर्श, छत, घास, पेड़ आदि पर लटकने के लिए बिल्कुल सही है।

कैंडल टी- लाइट: कई जगहों पर यहा सेट में मिलता है। यह सेट 10-12 या 15 कोई सा भी हो सकता है। यह लाइट मल्टी कलर का होता है। साथ ही इसमें फ्लेमलेस कैंडल भी होता है और इस वजह से यह बच्चों के लिए सेफ रहता है। इससे आपके डेकोरेशन में चार-चांद लग जाएंगें।